फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कूड़े के ढेर में बदला शहर, चारों ओर फैली गंदगी

कूड़े के ढेर में बदला शहर, चारों ओर फैली गंदगी

Sun, 13 May 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में बदला शहर, चारों ओर फैली गंदगी
कूड़े के ढेर में बदला शहर, चारों ओर फैली गंदगी
विज्ञापन

भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो गई। गंदगी से आजिज लोग अब कचरा जलाने लगे हैं। नियमों को ताक पर रखकर जिला अस्पताल में कचरा जलाया गया। करीब तीन घंटे कचरा जलता रहा और कचरे उठे धुएं से मरीज व तीमारदार परेशान रहे। शहर में शनिवार को 50 से 60 कूड़े के ढेरों में आग लगी हुई दिखाई दी। बर्तन बाजार, भग्गनपुरी चौक, सरकुलर रोड कृष्णा कॉलोनी मोड़, कृष्णा कॉलोनी, जैन चौक, दादरी गेट आदि क्षेत्रों तो कचरा बीच सड़क 10-20 फुट के दायरे में फैला नजर आया।
जिला अस्पताल में जलाया कूड़े का ढेर
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सामान्य अस्पताल के वार्डोें की पीछे व अस्पताल के साथ लगे कूड़े को ढेर को आग के हवाले कर दिया। दिनभर कूड़े का ढेर तीन घंटे तक जलता रहा लेकिन नगर परिषद प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि के अधिकारी मौन रहे। दिनभर कूड़े से निकलने वाला धुआं अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदारों के अलावा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना रहा।
विज्ञापन

50-60 कूड़े के ढेर मिले जले
शहर के भगनपुरी चौक, बीचला बाजार, सर्राफा मार्केट, बर्तन बाजार व अन्य चौकों-चोराहों पर लगे कूड़े के ढेरों का उठान न होने पर क्षेत्रवासियों ने ढेरों को आग के हवाले कर दिया। कई क्षेत्रों में दिन मेें भी कूड़े के ढेर जलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले, शहरवासी
पिछले पांच दिनों से कोई भी कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए बाजार में दिखाई नहीं दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से भारी परेशानी हो रही हैं, दुकान के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
- राजेश कुमार, सर्राफा बाजार।

कूड़ा दिनभर दुर्गंध मार रहा है, दुकान पर ग्राहकों का आना ही बंद हो गया हैं। रात के समय दूसरे क्षेत्र के लोग भी यहां पर कूड़ा डाल देते हैं जिससे यहां कूडे़ का ढेर बड़ा हो गया है।
- जोगेंद्र कुमार, सर्राफा बाजार।

चार दिन से बाजार में सफाई नहीं हुई। दुकानदारों से पैसे इकट्ठे कर सफाई कर्मचारियों से कूड़ा उठवाया हैं, इससे दुकानों पर ग्राहकों की भारी कमी आ रही है।
- प्रमोद कुमार, बिचला बाजार।

बाजार में जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर लग गए हैं और लावारिस जानवर पूरा दिन यहां से गंदगी में मुंह मारते रहते हैं कई बार यहां पर जानवर आपस में लडने भी लग गए। दुकानदारों को हमेशा डर लगा रहता है।
- अनिल कुमार, बिचला बाजार

दावा: सौ कर्मचारियों से कराई सफाई
नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों से सफाई शुरू कराई है। करीब सौ कर्मचारियों ने आधे शहर में सफाई की। रविवार से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर पूरे शहर के कूड़े को उठवाया जाएगा।


सरकार के खिलाफ गरजे सफाई कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता कमल कागड़ा और पुरूषोतम दानव ने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। सर्व कर्मचारी संघ नेता रत्तन कुमार जिंदल, संदीप सांगवान, मुकेश, ओम प्रकाश, मजदूर नेता खुशीराम रंगा, दुलीचंद यादव, सुखदेव सिंह, मा. सुखदर्शन, राकेश मलिक, जयहिंद लाला, सुरेश, रोशनी देवी, कमला देवी, कृष्णा देवी, सलीना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed