फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विस चुनाव में दस्तक देगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच: सैनी

विस चुनाव में दस्तक देगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच: सैनी

Mon, 15 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
विस चुनाव में दस्तक देगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच: सैनी
विधान सभा चुनाव में दस्तक देगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच : सैनी
विज्ञापन

लोहारू। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 2019 का चुनाव हरियाणा की राजनीति का अहम चुनाव साबित होगा। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले प्रदेश में राजनीतिक दस्तक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की जनता ने उन्हें मौका दिया तो राजनीति की नई शुरूआत होगी।
सैनी रविवार को स्थानीय अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद देश और प्रदेश में जो भी सरकारें बनी हैं उनके नेताओं ने जनता के हितों के बजाय अपने हितों को साधने पर ज्यादा ध्यान दिया है। जिस सदन को आजादी के बाद समाप्त कर देना चाहिए था उसे आजादी के बाद बनी सरकारों ने कायम रख कर भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में फेल हो चुके नेताओं के लिए पैसा या राजनीतिक पहुंच का लालच लेकर देश की राज्यसभा का सदस्य बन जाना एक शौक बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरक्षण आंदोलन से देश व प्रदेश का जो नुकसान हुआ है वह दोबारा ना हो इसके लिए सभी जातियों को संख्या अनुपात आधार पर 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। प्रदेश में कोई भी जाति 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है इसलिए दलित भाइयों के 23 प्रतिशत आरक्षण को छोड़कर शेष 77 प्रतिशत आरक्षण को सभी जातियों में उनकी जनसंख्या के अनुपात के आधार वितरित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है क्योंकि जनता के हितों के लिए उन्होंने तीन बार सत्ता सुख को ठोकर मार कर जनता की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सैनी को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के सामने से मोटरसाइकिल के काफिले के साथ सभा स्थल तक लाया गया। सभा में जिले के समाजवादी पार्टी के नेता राज सिंह जांगड़ा ने लोकतंत्र सुरक्षा मंच में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर मंच के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राव, मंच के राष्ट्रीय महासचिव हनुमान वर्मा, महीला प्रदेशाध्यक्ष अमन तंवर राधव, धर्मवीर डाबला, बबींद्र शेखावत, विजय गुरावा, रामसिंह कटारिया, राजकुमार जमालपुरिया, कैन्हयालाल, सुभाष सैनी, राजेराम, रामसिंह राकसिया, महेश गांधी, नरेंद्र स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed