{"_id":"5a0f33ee4f1c1b9f678bbf53","slug":"51510945774-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम मजदूरी मिलने पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
बहल। मनरेगा कामगार यूनियन नेतृत्व में बहल के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि उनसे नहरों की सफाई का काम करवाया गया, लेकिन मस्टरोल नहीं भरा गया जिससे उनको मजदूरी कम मिली है। मजदूरों ने कहा कि उनको वाजिब मजदूरी नहीं मिली तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
शुक्रवार को बहल ब्लॉक के अनेक मजदूर तहसील परिसर में एकत्रित हुए। मजदूरों ने कहा कि उनको नहरों की छंटाई का काम दिया गया था। लेकिन, काम करवाने के बाद मस्टरोल नहीं भरा गया जिससे उनको दिहाड़ी कम दी जा रही है। सौरा डिस्ट्रीब्यूट्री पर उन्होंने 14 दिन तक काम किया था जिसकी मजदूरी मानदंड से कम दी गई है। मजदूरों ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। धरने में हनीफ खान, राजबीर, प्रेम, सतबीर, रानी, सज्जन सिंह, श्यामसुंदर, कृष्ण, अंगूरी, मंजू, चमेली, ज्ञाना देवी, कमला, रतिराम, गोपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।