फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 year old man suicide fall infront of train

व्यक्ति ने हरियाणा एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
50 year old man suicide fall infront of train
आत्महत्या मामले में कार्रवाई करते राजकीय रेलवे पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-मानहेरू रेल मार्ग के बीच हरियाणा एक्सप्रेस के आगे कूदकर बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में बुधवार सुबह सात बजे सूचना मिली थी कि भिवानी-मानहेरू रेल मार्ग के बीच हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान हालुवास गेट नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजन अमित व पड़ोसी संजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
भिवानी। भिवानी-हिसार रेल मार्ग पर सिटी स्टेशन के समीप बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शनाख्त के लिए भी आसपास काफी पूछताछ की, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह चौकी में सूचना आई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शनाख्त का काफी प्रयास किया गया, मगर उसकी शनाख्त नहीं हुई। मृतक की उम्र करीब 26 साल है। उसने चेकदार शर्ट व नीले रंग का लोअर पहन रखा है। पुलिस मृतक की पहचान कराने और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed