{"_id":"6ab01b5ed24157a41500b7b1","slug":"50-streets-across-three-wards-will-be-constructed-at-a-cost-of-6-crore-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157367-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह करोड़ से तीन वार्डों की 50 गलियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह करोड़ से तीन वार्डों की 50 गलियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू करवाते विधायक घनश्याम सर्राफ व नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि
भिवानी। नगर परिषद ने वार्ड 11, 12 और 13 की करीब 50 गलियों के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर काम शुरू करा दिया है। रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
इस दौरान पार्षद कर्मबीर यादव, कविता यादव और पार्षद अंकित शर्मा ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों का मुंह मीठा करवाया। बैंक कॉलोनी, त्रिवेणी क्षेत्र, कोंट रोड, डॉग फार्म के पीछे की गलियों, जुगलाल स्कूल क्षेत्र और कार्तिक होटल के आसपास की गलियों में निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि 50 गलियों का निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड 11, 12 और 13 में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कहीं कोई अन्य गली कच्ची है तो उसकी सूचना नगर परिषद को दें। ऐसी गलियों में बिना देरी के निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक विकास कार्यों से जुड़ी मांगें नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।