फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   5 new black fungus positive found, 20 patient found, doctors

ब्लैक फंगस के पांच नए संक्रमित मिले

Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
5 new black fungus positive found, 20 patient found, doctors
भिवानी। जिले में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी सक्रिय हो गया है। कोरोना की तरह ब्लैक फंगस ने भी ग्रामीण क्षेत्र को अधिक प्रभावित किया है। जिले में रविवार को ब्लैक फंगस के पांच मामले सामने आए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिला स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से ब्लैक फंगस के मरीजों के जानकारी साझा की गई। जिसमें जिले में पांच नए मरीज मिले। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। परिजनों ने पांचों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। इनमें से दो मरीज कोरोना संक्रमित भी हैं। एक की रिपोर्ट लंबित है। वहीं दो मरीजों को जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब तक कुल 20 मामले ब्लैक फंगस के मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को हुई संक्रमण की पुष्टि
गांव लीलस निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, खरक से 50 वर्षीय व्यक्ति, मुंढ़ाल से 40 वर्षीय महिला, बीरण से 65 वर्षीय महिला, पुर से 49 वर्षीय व्यक्ति, लीलस से 45 वर्षीय महिला, धनाना से 43 वर्षीय महिला, खरक से 55 वर्षीय व्यक्ति, बड़सी से 42 वर्षीय व्यक्ति, मिताथल से 73 वर्षीय महिला, राजपुरा खरकड़ी से 71 वर्षीय व्यक्ति सहित भिवानी से 67 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला, भिवानी से 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, रसलवास से 32 वर्षीय युवक, गुरेरा से 55 वर्षीय व्यक्ति, बलियाली से 70 वर्षीय व्यक्ति, विद्यानगर से 52 वर्षीय महिला संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
जिले में ब्लैक फंगस के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए जिलावासियों को सावधानी रखनी जरूरी है। ब्लैक फंगस से बचाव के लिए आपने आस-पास की जगह को साफ रखें। इसके लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से जांच करवाएं। अब तक जिले में कुल 20 केस सामने आ चुके हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed