Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   45 cows in 21 villages of Tosham feared

लंपी स्किन वायरस : तोशाम के 21 गांवों में 45 गाय लंपी आशंकित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
45 cows in 21 villages of Tosham feared
भिवानी/तोशाम। तोशाम के 21 गांवों में 45 गायों में लंपी वायरस के लक्षण नजर आए है। इन गायों को अलग रखकर इलाज किया जा रहा है और इनकी रिपोर्ट भी चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी गई है। वहीं जिला मुख्यालय पर 13 हजार वैक्सीन पहुंची है। अब विभाग बॉर्डर के एरिया, दुधारु गायों और बछड़ों में वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

लंपी स्किन वायरस का खतरा पशुओं खासकर गायों में बढ़ गया है। जिसे लेकर पूरा पशुपालन विभाग अलर्ट है। जागरूकता के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है। तोशाम के 21 गांवों में 45 गोवंश गायों में लंपी वायरस के संक्रमण मिले है। जिनका इलाज किया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा लंपी की रोकथाम के लिए आशंकित पशुओं की पहचान कर अन्य पशुओं सहे अलग कर इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ पशुपालकों के पास गोवंश को क्वारंटीन करने की व्यवस्था न होने से दूसरे पशुओं में संक्रमण फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन

बलियाली में चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल, लंपी वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए नहीं, एतिहात बरते
पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ सुनील शर्मा ने कहा है कि लंपी त्वचा बीमारी को लेकर पशुपालक घबराएं नहीं बल्कि पशुओं को लेकर एतिहात बरतें। उन्होंने कहा कि लंपी त्वचा बीमारी के लक्षण दिखने पर पशुपालक तुरंत अपने संबंधित वीएस/ वीएलडीए से संपर्क करें। एसडीओ ने कहा कि इस रोग की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। जल्द ही बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को वैक्सीन भी लगाई जाएगी। एसडीओ डॉ सुनील शर्मा ने बताया की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वीएस व वीएलडीए को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार गांवों व गोशालाओं का विजिट करें। वहां पर लोगों को बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संक्रमित पशु के दूसरे स्वस्थ पशु के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती है। इस बीमारी से पशुओं के पूरे शरीर में त्वचा पर बड़ी-बड़ी गांठें बन जाती हैं। लंपी त्वचा रोग मच्छर, मक्खी, बीमार पशु के झूठे चारे, लार के द्वारा फैलता है। उन्होंने बताया कि बीमार पशुओं को एक-दूसरी जगह ले जाने से स्वस्थ पशु भी संक्रमित हो सकते हैं।
यूं करें बचाव
बीमारी से बचाव के लिए चीचड़ों को कंट्रोल करने के लिए ब्यूटोक्स दवा 2 मिलीलीटर एक लीटर पानी में मिलाकर पशु के शरीर पर स्प्रे करें। पशुपालक इस बात का ध्यान रखें कि यह स्प्रे खुरली में न करें, जिससे पशुओं को नुकसान हो सकता है। 4-5 दिन बाद दूसरा स्प्रे करें तथा पशु के शरीर पर जख्म हों तो उसे छाया में ही रखें। उन्होंने कहा कि पशुओं को संतुलित दाना व हरा चारा दें। गोशाला प्रबंधकों को बीमारी के बचाव के उपचार बताए जा रहे हैं। गोशालाओं में कोई भी नए पशु को लाने पर उसे 15 दिनों तक अलग रखें।

13 हजार वैक्सीन आई, जल्द चलेगा वैक्सीनेशन अभियान
जिला मुख्यालय पर 13 हजार वैक्सीन बुधवार को पहुंची। जिसके बाद वैक्सीनेशन अभियान की तैयारी हो गई है। पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने बताया कि पहले बॉर्डर के पशुओं खासकर दुधारु गायों को वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही बछड़ों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। भैंसों में खतरा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed