{"_id":"6633fbb899de5062870431c4","slug":"45-cases-of-fire-in-fields-have-been-reported-in-a-fortnight-after-harvest-but-no-action-has-been-taken-in-even-one-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116878-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फसल कटाई के बाद एक पखवाड़े में फानों में आग के 45 मामले आ चुके सामने, कार्रवाई एक में भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फसल कटाई के बाद एक पखवाड़े में फानों में आग के 45 मामले आ चुके सामने, कार्रवाई एक में भी नहीं
Fri, 03 May 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
तिगड़ाना के खेतों में गेहूं के बचे अवशेषों में लगी आग को बुझाते फायर दमकल कर्मचारी।
भिवानी। रबी सीजन की फसल कटाई के बाद पर्यावरण भी अब सुलगने लगा है। भिवानी जिले में सरसों और गेहूं की कटाई हो चुकी है, ऐसे में एक पखवाड़े के दौरान फानों और फसल अवशेषों में आग लगने के भी करीब 45 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, इन सभी में दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची है। सबसे अहम बात तो यह भी है कि जिला प्रशासन ने सेटेलाइट के जरिए हरसेक कंपनी से फसल अवशेष जलाने के मामलों की निगरानी रखी जा रही हैं, बावजूद इसके अभी तक एक भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
भिवानी जिले में रबी सीजन के दौरान करीब साढ़े सात लाख एकड़ में किसानों की फसल कटाई की जा चुकी है। अब खेतों में फाने या फिर फसल अवशेष ही बचे हैं। इस बार जिले में करीब साढ़े तीन लाख एकड़ में सरसों और करीब ढाई लाख एकड़ में सरसों फसल की कटाई किसान कर चुके हैं। हालांकि अधिकांश किसान फसल अवशेषों को ईंधन या फिर पशु चारा में प्रयोग करते हैं, मगर इस बार मजदूरों की कमी और पकी फसल को जल्द कटाई कराने के चक्कर में कंबाइन से भी कटाई कराई गई है। जिन किसानों ने कंबाइन से फसल कटाई कराई है, उनके खेतों मेें फसल अवशेष खड़े हैं।
गांव तिगड़ाना में नहर के समीप मंगलवार से ही फसल अवशेषों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बुधवार देर रात तक दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे रहे। इस इलाके में करीब 55 एकड़ भूमि में फसल अवशेष जल चुके हैं, जिससे धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक पहुंचा और पर्यावरण भी धधक उठा। बावजूद इसके इस इलाके में एक भी किसान पर न तो प्रशासन ने कारण जानने का नोटिस दिया न ही कोई कार्रवाई हुई। पिछले 15 दिनों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के समक्ष फानों व फसल अवशेष में आग लगने के अत्यधिक मामले सामने आ चुके हैं। करीब 45 मामलों में तो दमकल की गाड़ी दिन रात खेतों में लगी आग पर काबू पाने में लगी रही हैं।
विज्ञापन
फसल अवशेष और फानों में आग लगने की घटनाओं की सेटेलाइट के जरिए हरसेक कंपनी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। हरसेक कंपनी संबंधित किसान के खेत में फसल अवशेष जलाए जाने संबंधी जानकारी देगी, जिस पर तत्काल विभाग कार्रवाई करेगा। इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है। अधिकांश किसान फसल अवशेषों को पशु चारा और ईंधन में इस्तेमाल करते हैं, हमारे यहां अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
-डॉ विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
पिछले दो दिनों से गांव तिगड़ाना के खेतों में फसल अवशेषों के अंदर आग लगने की सूचनाएं मिल रही हैं। अब तक छह से सात कॉल आ चुकी हैं। जिन पर दमकल की गाड़ियाें को मौके पर भेजा जा चुका है। पिछले 15 दिनों में अब तक करीब 45 मामले सामने आ चुके हैं।
- याशीन खान, जिला दमकल अधिकारी, भिवानी।