फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   42 accused arrested for having unlicensed weapons

Bhiwani News: सात माह में बिना लाइसेंस हथियार के 42 आरोपियों को पकड़ा

Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
42 accused arrested for having unlicensed weapons
भिवानी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर एक जनवरी से 31 जुलाई तक पुलिस ने स्पेशल अभियान के दौरान अवैध हथियार, नशा एवं शराब बिक्री के अलावा जुआ अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने सात माह में बिना लाइसेंस हथियार के 18 मामले दर्ज किए। वहीं 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 21 पिस्तौल और 27 कारतूस व आठ मैग्जीन भी बरामद की। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के 37 केस पुलिस ने दर्ज किए। इनमें 57 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपियों से 44 किलो 635 ग्राम गांजा, 112 ग्राम 168 मिलीग्राम हेरोइन, एक किलो 741 ग्राम अफीम, पांच किलो 824 ग्राम चरस, दो किलो 202 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।
विज्ञापन

इसी तरह आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के 137 केस दर्ज किए और 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 6,674 देशी बोतल शराब व 12,347 अंग्रेजी बोतल शराब और 14,319 बीयर बरामद की। इसी तरह आरोपियों से 138 लीटर लाहन और 107 अवैध कच्ची शराब बरामद की। जुआ अधिनियम के भी 52 केस दर्ज हुए। इसमें 140 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने 10,16,075 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed