फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गर्भवती महिलाओं के लिए 15 अतिरिक्त बैड लगाने के दिए निर्देश

गर्भवती महिलाओं के लिए 15 अतिरिक्त बैड लगाने के दिए निर्देश

Sun, 13 May 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के लिए 15 अतिरिक्त बैड लगाने के दिए निर्देश
चौधरी बंसीलाल अस्पताल के पीएमओ ने वार्डों को किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल अस्पताल के पीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने शनिवार सुबह अस्पताल में वार्डों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए 15 अतिरिक्त बेड लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को पीएमओ कृष्ण कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ सदस्यों को व्यवस्थाओं में सुधार व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। सामान्य अस्पताल के प्रसूति विभाग में गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में बेडों की कमी पाए जाने पर गर्भवती महिलाओं के लिए 15 अतिरिक्त बेड लगाने के निर्देश दिए, वर्तमान समय 32 बेड हैं लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते यहां 15 अतिरिक्त बेड लगाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन दी जाने वाली डाइट की गुणवत्ता की जांच की तथा विभाग में महिलाओं को दी जा रही डाइट पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को सरकार की हिदायतों अनुसार 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डाइट उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए विभिन्न विभागों में पंखों व कूलर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ मरीजों व उनके सहायकों के लिए पीने के पानी का उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए और नर्सिंग सिस्टरों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में साफ-सफाई व्यवस्था कायम रखें और मरीजों के उपचार व देखरेख में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed