फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला आयोग सदस्यों ने किया अस्पताल का ओचक निरीक्षण, 50 वर्षिय महिला ने सुनाई अपनी समस्या

महिला आयोग सदस्यों ने किया अस्पताल का ओचक निरीक्षण, 50 वर्षिय महिला ने सुनाई अपनी समस्या

Fri, 11 May 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग सदस्यों ने किया अस्पताल का ओचक निरीक्षण, 50 वर्षिय महिला ने सुनाई अपनी समस्या
महिला आयोग सदस्यों ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, खामियों को दूर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

भिवानी। सामान्य अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू यादव व सुमन बेदी पहुंची। अस्पताल में उन्होंने जच्चा- बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया और अस्पताल में महिला वार्ड, बच्चों के वार्ड, पेयजल और शौचालय की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शौचालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
गुरुवार को चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में दौरे के दौरान मिली खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अधिक समय तक लाइन में नहीं लगना पड़े। इसके लिए अलग से काउंटर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि रेप पीड़ित लड़कियों के लिए अलग से दो बैड आरक्षित रखे जाएं और उनकी गोपनीयता रखी जाए। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के उपचार के लिए भी अलग से बैड की व्यवस्था हो। इसके साथ-साथ उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं व बच्चों के साथ किसी प्रकार से अमानवीय व्यवहार न हो। इस दौरान महिला पुलिस निरीक्षक डॉ. नन्ही देवी, सुमित शर्मा, चिकित्सा अधिकारी अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद देवर ने घर से निकाल दिया...
सामान्य अस्पताल में निरीक्षण के बाद एमरजेंसी के सामन खरकड़ी की महिला बिरमति ने अपनी समस्या सुनाई। महिला ने कहा कि वह पांच एकड़ जमीन व एक प्लॉट को मालकिन हैं पति के गुजर जाने के बाद उसकी जमीन उनके नाम हो गई लेकिन पांच साल से उसे उसके देवर ने घर से निकाल दिया और जमीन जायदाद पर कब्जा कर लिया। वहीं महिला ने सरपंच व अन्य कई जरूरी कागजात भी आयोग सदस्यों को दिखाए। इसी दौरान सुमन बेदी ने आश्वासन दिया कि उनके केस की सुनवाई महिला पुलिस निरीक्षक डॉ. नन्ही देवी करेगी और जल्द ही उनकी समस्या को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed