फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तोशाम में दो अप्रैल से होगी सरसों की सरकारी खरीद शुरू

तोशाम में दो अप्रैल से होगी सरसों की सरकारी खरीद शुरू

Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तोशाम में दो अप्रैल से होगी सरसों की सरकारी खरीद शुरू
तोशाम में दो अप्रैल से होगी सरसों की सरकारी खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
दो अप्रैल से तोशाम में न्यूनतम समर्थन मूल्य चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की जाएगी। यह खरीद तोशाम की नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 65 पर किसानों से सीधी की जाएगी। किसानों को फसल लाने से पहले इसी दुकान पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
हैफेड के जिला प्रबंधक होशियार सिंह ने बताया कि सरसों खरीद गांवों के किसानों कि सुविधा के मद्देनजर रखते हुए निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा 2 अप्रैल को अलखपुरा (तोशाम) झावरी, मढान, रिवासा, सिवाना और सुमरा खेड़ा 3 अप्रैल को खरकड़ी सोहान, खरकड़ी माखवान, सुई, सिवाडा, संडवा तथा रिवासा ढाणी 4 अप्रैल को खानक, पटोदी, पिन्जोखरा, भैणी, खावा, भारीवास, सरल गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक ने बताया कि 5 अप्रैल को तोशाम, थिलोड़, लक्षमणपुरा, भुरटाना, कुंगड़, कतवार, ढाणी कतवार, 6 अप्रैल को तलवानी, सागवान, निगाणा कलां, निगाणा खुर्द, मनसरवास, झुल्ली, 7 अप्रैल को सुगंरपुर, बिरण, हंसाण, धारण दुल्हेडी, ओरंगनगर, 9 अप्रैल को देवास, सिकंदरपुर, ढाणी कुशाल, बलियाली, ढाणी केसला, बवानी खेड़ा, 10 अप्रैल को जाटु लोहारी, बजीणा, ढाणी माहू, किरावड़, आलमपुर तथा बादलवाला गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। जिला प्रबंधक होशियार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को बागनवाला, बिडोला, बोहल, रतेरा, रोहनात, डाडम, 12 अप्रैल को दांग कलां व खुर्द, पपोसा, गारनपुरा, बड़सी गुजरान व बड़सी जाटान, 13 अप्रैल को छपार जोगियान, छपार रांगडान, जमालपुर, पुर, ईशरवाल, बुशान व सिपर के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान निर्धारित तिथि को ही अपनी सरसों बिक्री के लिए लाएं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दी हुई तिथि में एक किसान से 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी। किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे, जिनमें हलका पटवारी द्वारा प्रमाणित गिरदावरी की प्रति, बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड व किसान क्रेडिट कार्ड पहचान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed