फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अन्ना ने मोदी सरकार को दिए सौ में से पांच नंबर

अन्ना ने मोदी सरकार को दिए सौ में से पांच नंबर

Mon, 19 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अन्ना ने मोदी सरकार को दिए सौ में से पांच नंबर
भाजपा-कांग्रेस पैसे से सत्ता व सत्ता से पैसे कमाने वाली पार्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
केंद्र में भाजपा सरकार के गठन के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया और अपनी ओर से सरकार को सौ में से पांच नंबर दिए। अन्ना ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि दोनों दल पैसे से सत्ता व सत्ता से पैसे कमाने वाली पार्टी हैं। राजनीति में उतरने की बात को यह कहते हुए अन्ना ने खारिज कर दिया कि वे चुनाव लड़े तो 500 रुपये व शराब लेकर वोट देने वाले मेरी जमानत जब्त करा देंगे।
रविवार को यहां हुडा पार्क ग्राउंड में आयोजित किसान-जवान महासम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि बिना चर्चा के बिल पास होना लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकसभा व राज्यसभा में जनलोकपाल को कमजोर करने के बिल पास हो रहे हैं। अन्ना ने कहा कि 30 दिन में काला धन लाने के नाम पर भाजपा ने केन्द्र में सरकार बनाई, लेकिन सरकार नहीं बताती कि कितना काला धन आया और नोटबंदी के बाद कितना काला धन आया। केवल वोट लेने के लिए 15 लाख खातों में आने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एक तरफ तो भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रचार करती है, लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व नेताओं के लिए कानून कमजोर किए जा रहे हैं। बिना चर्चा के लोकसभा व राज्यसभा में जनलोकपाल को कमजोर करने के बिल पास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
45 साल से घर नहीं गया, भाई के बच्चों के नाम नहीं जानता
अन्ना ने युवाओं से कहा कि शादी न करने के मामले में वे उनकी नकल न करें। शादी जरूर करें। लेकिन, अपना परिवार छोटा न करें, बल्कि बड़ा करें। यानि, अपने तक सीमित न रहें। पूरे समाज-देश को परिवार मानें। उन्होंने बताया कि वे 45 साल से अपने घर नहीं गए। अपने भाई के बच्चों का भी नाम ठीक से याद नहीं है। वे अपने परिवार तक सीमित नहीं रहे। पूरा देश उनका परिवार है।
--
दुश्मन की गोलियों से बचे, तभी लिया समाज सेवा का निर्णय
अन्ना ने बताया कि उन्होंने 1965 की पाक की लड़ाई लड़ी। युद्ध के दौरान खेमकरन सेक्टर में हमले में उनके सभी साथी शहीद हो गए थे। उनकी गाड़ी पर 25-30 गोलियां लगीं। वे बच गए, इसलिए अपना पुर्नजन्म मानते हैं। उन्होंने बताया कि उसी वक्त साथियों के पार्थिव शरीर के सामने ही प्रण लिया कि देश के लिए जीऊंगा और देश के लिए मरुंगा।

--
इन लोगों ने रखे अपने विचार
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक व जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद, सेवानिवृत्त मेजर जरनल डॉ.डीपी वत्स, ज्योतिष शास्त्री पवन सिन्हा, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, कामरेड रवि खन्ना, किसान नेता मंगल सिंह खरेटा, अदिति बंसल के अलावा संत अशोक गिरि महाराज, स्वामी सूर्यानंद सरस्वती, नवलकिशोर महाराज आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में समाजसेवी बसेसर लाल शर्मा, केंद्रीय गृह मंत्रालय की सह निदेशिका चित्रलेखा शर्मा, कर्नल टीपी त्यागी, आईजी रणबीर शर्मा, आईपीएस कमल टावरी, जज अशोका जैन, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, सुरेश शर्मा आईजी, कमांडर सुनील, विंग कमांडर नरेश कुमार, जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, कर्नल आरएस मलिक, डॉ. कमला भारद्वाज, महिला अध्यक्ष राज कौशिक, जिला अध्यक्ष ललिता, धर्मबीर डाबला, अमन राघव, पार्षद सुमित डुड़ीवाला, सरपंच दलबीर गांधी, शशि भूषण पार्षद, सुनील शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed