{"_id":"5a3ea9df4f1c1bf4688c2fed","slug":"41514056159-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : बाल भवन परीक्षा केंद्र में जैमर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : बाल भवन परीक्षा केंद्र में जैमर जला
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट : बाल भवन परीक्षा केंद्र में जैमर जला
भिवानी। पब्लिक स्कूल बाल भवन स्थित एचटेट के परीक्षा केंद्र में बिजली आपूर्ति ने व्यवधान पैदा किया। बिजली के झटकों की वजह परीक्षा केंद्र के कई जैमर जल गए। वीडियोग्राफी समेत कई कामों में बाधा आई। बोर्ड चेयरमैन ने रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए जनरेटर का इंतजाम करने को कहा है।
शनिवार को शहर के 12 केंद्रों पर एचटेट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पब्लिक स्कूल बाल स्थित परीक्षा केंद्र में पेपर आरंभ होने के बाद एकाएक बिजली कम-ज्यादा आने लगी। बिजली के तेज झटकों की वजह से कई जैमर जल गए। बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि रविवार को इस केंद्र पर जनरेटर लगाने को कहा गया है, ताकि आज की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
कंगन-चूड़ी उतारने के बाद हुई परीक्षा केंद्र में इंट्री
परीक्षार्थियों को सख्त जांच से गुजरना पड़ा। सख्ती की वजह से कई महिलाओं ने अपने कंगन और चूड़ियां परीक्षा केंद्र के बाहर निकालनी पड़ी। लगभग सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी मात्रा में कंगन-चूड़ी एकत्रित कर रखे गए। पुरुष परीक्षार्थियों को भी अपने रुमाल, बेल्ट व अन्य सामग्री केंद्र के बाहर छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
--
बोर्ड चेयरमैन किया केंद्रों का औचक निरीक्षण
बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने शहर के केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल व टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा सचिव ने हलवासिया विद्या विहार, बैप्टिस्ट स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल, आदर्श महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। डॉ. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले तीन चरणों में तलाशी ली गई तथा कागजात की जांच की गई। बाद में सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। उन्होंने दावा किया कि आज लेवल-3 की परीक्षा के साथ ही एचटेट का आगाज अभूतपूर्व सुरक्षा और कड़ी निगरानी में हुआ। उन्होंने बताया कि कल 24 दिसंबर को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 एवं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षाएं संचालित होंगी।
--
बोर्ड सेक्रेटरी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रश्नपत्रों को संदूकों में रखा गया है। प्रत्येक संदूक पर दो ताले लगाए गए हैं जिनकी एक चाबी जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि के पास तथा दूसरी केंद्र अधीक्षक की अभिरक्षा में है। उन्होंने बताया कि बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर हाईटेक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहीं से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों की पल-पल की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों से लाइव की जा रही है। जिला उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने भी बोर्ड कार्यालय में आकर इस कंट्रोल रूम से परीक्षा इंतजामों का जायजा लिया।