फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   साइकिल रेस में मनीषा ने मारी बाजी

साइकिल रेस में मनीषा ने मारी बाजी

Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
साइकिल रेस में मनीषा ने मारी बाजी
साइकिल रेस में मनीषा ने मारी बाजी
विज्ञापन

तोशाम। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वीरवार को चौ. सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में ग्रामीण महिलाओं के लिए खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर दर्शना मालवाल ने बताया कि साइकिल रेस में दुल्हेड़ी से मनीषा प्रथम, रिवासा से पूजा दूसरे व बागनवाला की मनीषा तीसरे स्थान पर रही। आलू रेस में खावा से बिमला प्रथम, ईशरवाल से सविता द्वितीय व बागनवाला से सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में सागवान की सुमन प्रथम, मिरान से सुमन द्वितीय व सरल से निर्मला तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में दांगकलां की मनेश प्रथम, मिरान से मुकेश द्वितीय व ढाणीमाहू की प्रमिला तृतीय स्थान पर रही। तीन सौ मीटर दौड़ में खानक की आरती प्रथम, बिड़ौला से नीलम द्वितीय और संडवा की मुन्नी तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में पिंजोखरा की मोनिका प्रथम, बागनवाला की बनीता द्वितीय और बिड़ौला की मंजू तृतीय स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल ने कहा कि महिलाओं को खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। खेल जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं और इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शशीकांता, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोमिला शर्मा व संतोष अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हें घर के अलावा बाहर की दुनिया में भी झांकना चाहिए। मंच का संचालन अनिल झांवरी ने किया। डॉ. सुखबीर दुहन, मुनेश सांगवान, बिजेंद्र बागनवाला, राजेश कुमार ने कोच की भूमिका निभाई। इस मौके पर दर्शना मालवाल, पंकज व पूनम सुपरवाइजर के अलावा विभिन्न आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed