फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मेन रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

मेन रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

Sun, 06 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मेन रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
तोशाम-सुधीवास स्टेट हाईवे पर कस्बे के मेन बहल-भिवानी रोड पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में पुलिस को पत्र लिखकर इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कहा है, जिससे हर समय लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।
मुख्य सड़क पर लगने वाली रेहड़ियां, खोमचों और दुकानदारों ने तख्त और टैंट लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इस कारण लोगों का इस रोड से निकलना तक दुश्वार हो गया है। मुख्य सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अनेक बार सरकार और प्रशासन के मांग की गई कि मुख्य सड़क से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। एक-दो बार प्रशासन ने बीच में अतिक्रमण हटाने के प्रयास भी किए, लेकिन अभियान अधूरा चलने के कारण फिर से वही स्थिति बन गई।
विज्ञापन

हाल ही में कस्बे के संजय अग्रवाल ने इस संबंध में सीएम के नाम लिखे प्रार्थना पत्र में मांग थी कि राहगीरों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा छोड़ी गई 29 फीट 8 इंच भूमि को भी अतिक्रमण के कारण रोक लिया गया है। इसे हटवाया जाए, ताकि लोगों को आने जाने में सुगमता हो। इस संबंध में एसडीई (पीडब्ल्यूडी) ने थाना प्रभारी को भेजे पत्र में लिखा है कि तोशाम-बहल-सुधीवास मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed