फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहर की गलियां होंगी पक्की, खर्च होंगे 15 करोड़

शहर की गलियां होंगी पक्की, खर्च होंगे 15 करोड़

Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
शहर की गलियां होंगी पक्की, खर्च होंगे 15 करोड़
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
नगर परिषद के नए चेयरमैन की ओर से बुलाई गई पहली और विशेष बैठक में अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में शहर की गलियों को 15 करोड़ रुपये से पक्का करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर पार्षद से उनके वार्ड की कच्ची गलियों की लिस्ट मांगी गई है। नगर परिषद प्रशासन 50 लाख से शहर की गलियों को रोशन करने का भी निर्णय लिया है।
नगर परिषद की आम बैठक सोमवार को लंबे समय बाद हुई। बैठक की अध्यक्षता नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने की। बैठक से पहले हवन किया गया। इसमें चेयरमैन, सभी पार्षदों और नप अधिकारियों ने आहुति डाली। पूर्व मंत्री और विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया भी बैठक में पहुंचे। पहली ही बैठक में शहर वासियों की कच्ची गलियों का समाधान करते हुए 15 करोड़ से सभी कच्ची गलियां पक्की करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी पार्षदों से कच्ची गलियों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में शहर की गलियों को रोशन करने के लिए 50 लाख की स्ट्रीट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया। शहर में घर-घर से कचरा उठाने के लिए टेंपो खरीदने का निर्णय लिया गया। नप के पास फिलहाल तीन टेंपो हैं। पूर्व मंत्री और विधायक सर्राफ ने भी टेंपो खरीद के लिए 20 लाख रुपये दे रखे है। ऐसे में पांच से छह टेंपो और खरीदे जाने है। बैठक में पार्कों के जीर्णोद्धार और वार्डों संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में 25 पार्षद मौजूद रहे, जबकि छह पार्षदों ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
शहर के सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी गलियां पक्की करने की योजना है। सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। ऐसी योजना बनाई जा रही है कि कहीं भी कचरा नजर न आए। शहर में रखे जाने वाले डस्टबीन को भी जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा ताकि पता रहे कि क्या स्थिति है।
रण सिंह यादव, चेयरमैन
नगर परिषद

बैठक में पहुंचे ये पार्षद
बैठक में चेयरमैन रणसिंह यादव के अलावा वाइस चेयरमैन मामनचंद, पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा, मुकेश कुमार, सुशीला देवी, हर्षदीप, मंजू, रेखा, कविता यादव, पूजा यादव, दलबीर, कविता, ज्योति, सचिन, किरण बाला, सुशीला देवी, हरिराम, ज्योति, राज कुमार, गोबिंद राम बिल्लू बादशाह, नरेंद्र सर्राफ, आशा रानी, आकाश, संदीप भारद्वाज, बलवान सिंह मौजूद रहे।


ये रहे अनुपस्थित
बैठक में पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप की बहन पार्षद मुनिया तंवर, नरेंद्र तंवर, विजय तंवर, मा. प्रवीण, ललित सैनी, ईश्वर मान अनुपस्थित रहे।

बंदरों से निजात दिलवाओ चेयरमैन साहब
वार्ड नंबर-18 के पार्षद सचिन जूसवाला ने चेयरमैन से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सचिन ने बताया कि बंदरों के हमले से उनके वार्ड में करीब 20 लोग जख्मी हो चुके हैं। लोग दहशत में हैं। पार्षद ने चेयरमैन से अविलंब बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed