फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4,05,377 candidates will appear for the exam at 673 examination centres across the state

Bhiwani News: प्रदेशभर में 4,05,377 अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्र पर देंगे परीक्षा

Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
4,05,377 candidates will appear for the exam at 673 examination centres across the state
पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते चेयरमैन डॉ पवन कुमार व सेक्रेटरी मुनीष नागपाल।
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024 का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेशभर के 673 परीक्षा केंद्रों पर तीनों स्तरों (पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी) के लिए दो दिन में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 4,05,377 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शारीरिक और सुरक्षा संबंधी उपायों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश से संबंधित नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीष नागपाल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि 30 जुलाई (बुधवार) को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी 399 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक और अंगूठे के निशान के डाटा कैप्चरिंग की अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

31 जुलाई (वीरवार) को प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा होगी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थी 673 केंद्रों पर भाग लेंगे। इसी दिन शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 82,917 अभ्यर्थी 280 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा के दौरान किसी भी असामान्य स्थिति से बचने के लिए केंद्रों के इर्द-गिर्द धारा-144 लागू की जाएगी। पुलिस बल परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेगा।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि परीक्षा की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
जिले का नाम - लेवल-3- लेवल-2- लेवल-1- कुल-

1. अंबाला- 3708- 6106- 2304- 12118-

2. भिवानी- 5867- 9640- 3663- 19170

3. फरीदाबाद- 6944- 12349- 6180- 25473

4. फतेहाबाद- 3778- 6408- 2327- 12513

5. गुरुग्राम- 12327- 20122- 10334- 42783

6. हिसार- 10965- 17030- 6075- 34070

7. झज्जर- 3902- 6931- 3183- 14016

8. जींद- 5830- 9346- 3090- 18266

9. करनाल- 4253- 6729- 2562- 13544

10. कैथल- 4446- 7538- 2364- 14348

11. कुरुक्षेत्र- 4569- 6615- 2243- 13427

12. महेंद्रगढ़- 6485- 11101- 3791- 21377

13. पंचकूला- 3397- 4742- 1483- 9622

14. पानीपत- 4114- 7082- 2842- 14038

15. रेवाड़ी- 7444- 12296- 4878- 24618

16. रोहतक- 8424- 12417- 4433- 25274

17. सिरसा- 6360- 11703- 4505- 22568

18. सोनीपत- 7191- 12504- 6305- 26000

19. यमुनानगर- 2940- 5128- 2501- 10569

20. नूंह- 1395- 3207- 2483- 7085

21. पलवल- 3582- 7322- 3402- 14306

22. चरखी दादरी- 3022- 5201- 1969- 10192

-----------------------------

कुल: 120943- 201517- 82917- 405377
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed