फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4.26 lakh grabbed from policeman in the name of getting plot

प्लॉट दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी से हड़पे 4.26 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
4.26 lakh grabbed from policeman in the name of getting plot
भिवानी। दूसरों को धोखाधड़ी की घटनाओं से बचाने के लिए जागरूक करने वाले पुलिसकर्मी ही धोखे का शिकार हो रहे हैं। एक पुलिस कर्मी को प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.26 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से चांग और हाल कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले वह अनाजमंडी चौकी में कार्यरत था। वहां उसकी पहचान शास्त्री नगर गली नंबर चार निवासी अनिल के साथ हुई।
विज्ञापन

अनिल ने उसे बताया कि मेरे रिश्तेदार गोलागढ़ वासी नरेश कुमार का शास्त्री नगर में 250 गज का एक प्लॉट है। उसे रुपयों की जरूरत है। इस कारण वह बेच रहा है। वह 6800 रुपये प्रति गज के भाव बेचना चाहता है। मगर वह उसे 6400 रुपये प्रति गज में दिलवा देगा। दस पर सहमति हुई। उसने कहा कि कुछ रुपये नकद दे दो और कुछ उसकी बेटी दीक्षा के खाते में डलवा दो। पुलिसकर्मी मुकेश ने बताया कि 10 सितंबर 2021 को उसने 1.85 लाख रुपये अनिल को उसके घर जाकर दिए। इसके बाद 17 सितंबर को 50 हजार रुपये, 18 सितंबर को 50 हजार रुपये, 19 सितंबर को 50 हजार रुपये, 22 सितंबर को पांच हजार रुपये दीक्षा के अकाउंट में ट्रांसफर किए। 7 अक्तूबर को 10 हजार रुपये अनिल के खाते में ट्रांसफर किए। 16 सितंबर 2021 को अनिल ने उसे कोर्ट से एक शपथ पत्र बाबत प्लॉट बयाना रिश्तेदार नरेश के नाम बनवाकर दिया और खुद ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किए। 14 जनवरी को जब अनिल से कहा कि 16 जनवरी रजिस्ट्री का समय है तो उसने कहा कि 17 जनवरी को रजिस्ट्री करवा देंगे। 17 जनवरी को सुबह 11 बजे कोर्ट में बुलाया, लेकिन अनिल अपने रिश्तेदार को लेकर कोर्ट नहीं पहुंचा। फोन मिलाया तो अनिल का फोन बंद था। गांव गोलागढ़ में नरेश के बारे में पता किया तो पता चला कि उसका पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है। नरेश से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि मैंने कोई प्लॉट नहीं बेचा और न किसी प्लाट का बयाना मेरे पास आया है। उसने कहा कि अनिल ने आपके साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल व दीक्षा दोनों ने मिलकर नकली दस्तावेज तैयार करके उससे चार लाख 26 हजार हड़पे है। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed