{"_id":"62698561ccda221e600c3d9e","slug":"3939-students-of-class-10th-took-the-examination-at-14-centers-got-admission-in-school-uniform-bhiwani-news-hsr6301930182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई टर्म टू परीक्षा: 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने 14 केंद्रों पर दी परीक्षा, स्कूल की वर्दी में हुआ प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई टर्म टू परीक्षा: 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने 14 केंद्रों पर दी परीक्षा, स्कूल की वर्दी में हुआ प्रवेश
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सत्र 2021-22 की 10वीं कक्षा बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले में 14 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिलेभर में 10वीं कक्षा में 3939 विद्यार्थी है जिनमें से कई केंद्रों पर एक-एक या फिर दो-दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई टर्म टू की परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी। सीबीएसई की ओर से ऑफलाइन परीक्षा ली, जिसमें विषयवार प्रश्न पूछे गए।
सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक परीक्षार्थी को अपना स्कूल का आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी के स्वयं, अभिभावक और स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होने अनिवार्य रहा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही एंट्री शुरू हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे स्टाफ ने प्रत्येक विद्यार्थी के दस्तावेज और सामान की जांच की। साथ ही उन्हें स्कूल ड्रेस में ही इंट्री दी गई।
परीक्षा केंद्र पर एक कमरे के अंदर 18 परीक्षार्थी बैठाएं और दो पर्यवेक्षकों की ड्यूटी रही। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार मास्क और उचित सामुदायिक दूरी के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश करवाया गया। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पारदर्शी बोतलों में ही पानी ले जाने की छूट दी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के साथ ही पर्यवेक्षक को भी मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा की टर्म टू की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक रही। प्रत्येक केंद्र पर सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया गया। केंद्रों पर कोरोना के सुरक्षा नियम, एडमिट कार्ड व आईडी कार्ड की विशेष जांच की गई। - डॉ. अनीता शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर, सीबीएसई भिवानी