फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   39 new positive, bjp leader, doctors

भाजपा हलका अध्यक्ष समेत 39 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 04 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
39 new positive, bjp leader, doctors
कोरोना संक्रमण की आशंका में सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा हलका अध्यक्ष समेत 39 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। दुकानदार, विभिन्न विभागों के अधिकारियों का पॉजिटिव मिलना गंभीर विषय है। वहीं भाजपा हलका अध्यक्ष लोहारू भी पॉजिटिव मिले है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1578 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 349 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को 28 ने कोरोना को मात भी दी है। अब तक 1238 लोग ठीक हो चुके है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में तो करीब सात सौ कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। शुक्रवार को भी 39 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। शुक्रवार को 850 नए सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। इनमें गांव पातवान से 19 वर्षीय महिला, तोशाम से 69 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय महिला है। गांव चांग से 48 वर्षीय महिला और गांव चैहड़ कलां से 50 वर्षीय व्यक्ति है।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
- दो दुकानदार भाई मिले पॉजिटिव : बिचला बाजार में हार्डवेयर दुकानदार चलाने वाले दो भाइयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक 41 वर्षीय और दूसरा 44 वर्षीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमांडो मिला पॉजिटिव : हरियाणा पुलिस का 42 वर्षीय कमांडो पॉजिटिव मिला है। उसकी ड्यूटी सीएम हाउस चंडीगढ़ में है।
- नेवी कर्मी मिला पॉजिटिव : कुसुंभी गांव से 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। जो कि नेवी में कार्यरत है और 30 अगस्त को मुंबई से भिवानी आया है।
- बोर्ड कर्मी मिला पॉजिटिव : शिक्षा बोर्ड से 22 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिला है।
- दुकानदार और कारिंदा मिला पॉजिटिव : रोहतक गेट क्षेत्र से एक दुकानदार और उसकी दुकान पर कार्य करने वाला कारिंदा पॉजिटिव मिले हैं।
- एसडीओ मिला पॉजिटिव : सिंचाई विभाग के 40 वर्षीय एसडीओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सोरखी हिसार में कार्यरत है। वह विजय नगर में रहते है।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी रखनी चाहिए और मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सामुदायिक दूरी के साथ ही बाजार जाए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed