फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   38 active patients of corona in the district, report of 580 samples will come today

कोरोना के 11 मरीज मिले, आठ हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
38 active patients of corona in the district, report of 580 samples will come today
भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आठ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 38 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना जांच के 580 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं जबकि 765 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। इस कारण जांच करवाने वालों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना की तीसरी लहर में 4342 संक्रमित मिले, जिनमें से 4290 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 14 ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के फिलहाल 38 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 36 संक्रमित घर पर ही आइसोलेट हैं जबकि दो संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। जिले के शहरी क्षेत्र में 17 मरीज और ग्रामीण क्षेत्र में 21 मरीज हैं। जिले की सीएचसी धनाना में छह, सीएचसी कैरू में पांच, सीएचसी लोहारू में दो, सीएचसी मीरान में तीन, सीएचसी तोशाम में चार और सीएचसी जमालपुर में एक संक्रमित है। वहीं, सीएचसी मानहेरू में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed