{"_id":"6269ac1c733f423e0f0a98fc","slug":"3602-copycats-were-caught-in-the-offline-examination-of-haryana-board-held-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा: 97 'मुन्नाभाई' तीन साल के लिए प्रतिबंधित, फर्जी परीक्षार्थी गए जेल, 3602 नकलचियों के भविष्य पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा: 97 'मुन्नाभाई' तीन साल के लिए प्रतिबंधित, फर्जी परीक्षार्थी गए जेल, 3602 नकलचियों के भविष्य पर लटकी तलवार
Thu, 28 Apr 2022 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह
शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
शिव कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:18 AM IST
सार
122 पर्यवेक्षकों और मुख्य केंद्र अधीक्षकों, लिपिकों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। 3602 नकलचियों के भविष्य पर तलवार भी लटकी है।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल बाद हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 97 मुन्नाभाई को बोर्ड ने तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही उनकी जगह परीक्षा देने आए 96 अन्य परीक्षार्थी भी सलाखों के पीछे हैं। यानी 194 का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इनके साथ ही नकल कराने में संलिप्त पाए गए 122 पर्यवेक्षकों, मुख्य केंद्र अधीक्षकों और लिपिकों की सूची भी कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजी गई है। इनकी पदोन्नति व अन्य सेवाओं में इसका नुकसान होगा। नकल करते पकड़े गए 3602 नकलचियों के भविष्य पर भी तलवार लटक गई है। हालांकि इन्हें सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय बुलाया जाएगा, जहां इनके अपराध के अनुसार सजा तय की जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 20 मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं अब संपन्न होने को है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल का खेल इस बार खूब चला। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर नकल कराने वालों का बोलबाला रहा। कई केंद्रों पर 10-10 मिनट में प्रश्नपत्र आउट हुए। वहीं, अधिकतर परीक्षाओं में केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों के पास उत्तरकुंजी तक मिली। ड्यूटी देने वाला स्टाफ भी नकल में शामिल नजर आया। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रदेशभर में उड़नदस्ते भी नियुक्त किए गए थे।
जेल जाने का भी नहीं दिखा डर
असल परीक्षार्थी की जगह कोई और नकली परीक्षार्थी परीक्षा देता है, तो उसका प्रतिरूपण का केस दर्ज होता है। साथ ही परीक्षा दे रहे नकली परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीन साल के प्रतिबंध और जेल का भी डर मुन्नाभाइयों को नहीं है। यहीं कारण है कि 97 मुन्ना भाई पकड़े गए। सबसे अधिक फतेहाबाद और सोनीपत जिले में पकड़े गए।
विज्ञापन
पहली बार 58 परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं की रद्द
बोर्ड के उड़नदस्तों ने पहली बार अत्यधिक नकल के कारण प्रदेशभर में 58 परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द की है। कुछेक केंद्रों को तो शिफ्ट भी किया गया। अब रद्द हुई परीक्षाओं का खर्च कौन वहन करेगा यह सवाल है। पहले बोर्ड प्रशासन ने संबंधित केंद्र से ही वसूलने की बात कही थी। संवाद
कब कितने पकड़े गए नकलची
तिथि नकलची पकड़े परीक्षा रद्द केंद्र ड्यूटी से हटाए प्रतिरूपण केस

- 30 मार्च 165 03 03 -----
- 31 मार्च 254 02 04 --
- 01 अप्रैल 05 -- -- --
- 02 अप्रैल 263 02 11 --
- 04 अप्रैल 457 05 11 15
- 05 अप्रैल 90 01 03 01
- 06 अप्रैल 321 06 15 10
- 07 अप्रैल 66 -- 02 02
- 08 अप्रैल 70 01 03 10
- 11 अप्रैल 330 08 04 13
- 12 अप्रैल 260 06 14 16
- 13 अप्रैल 169 -- 07 02
- 15 अप्रैल 147 03 06 09
- 16 अप्रैल 73 -- -- 17
- 18 अप्रैल 282 10 17 01
- 19 अप्रैल 274 05 11 --
- 20 अप्रैल 26 -- 05 --
- 21 अप्रैल 211 04 04 --
- 22 अप्रैल 32 -- 01 --
- 23 अप्रैल 28 -- -- --
- 25 अप्रैल 24 -- 01 --
- 26 अप्रैल 25 -- 11 --
- 27 अप्रैल 55 02 ------ 01
प्रतिरूपण के केस में परीक्षार्थी को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। एक साल वर्तमान वाला और दो अगले साल। अब तीन साल के दौरान वह बोर्ड की किसी भी परीक्षा में भाग नहीं ले सकेगा। साथ ही उनकी जगह जो परीक्षा दे रहे थे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई और लगभग सभी गिरफ्तार हो चुके हैं। परीक्षा ड्यूटी से हटाए गए 122 पर्यवेक्षकों, मुख्य केंद्र अधीक्षकों और लिपिकों आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा गया है। -प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड