फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35.6 MM raining, farmers happy, water logging

बारिश से किसान खुश, ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता

Wed, 06 Jan 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
35.6 MM raining, farmers happy, water logging
गांव चांग में बारिश के साथ होती ओलावृष्टि। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में 24 घंटे के दौरान 35.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं लोहारू, बवानीखेड़ा, बहल, तोशाम, सिवानी में भी अच्छी बारिश हुई। दिनभर बूंदाबांदी चलती रही। बारिश कभी तेज तो कभी धीरे होती रही। शाम करीब पांच बजे चांग क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि महज दो मिनट हुई। जिससे नुकसान की संभावनाएं कम है। वहीं अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले है। अब गेहूं और सरसों की फसल अच्छी होने की उम्मीद है, वहीं सब्जियों में भी फायदा होगा। बारिश के साथ थोड़ी आफत भी आई। शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों, निचले इलाकों में जलभराव हुआ, जो लोगों के लिए परेशानी बना।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर रातभर होती रही। रात के बाद बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी चला। मंगलवार को कभी तेज तो कभी धीमे शाम तक बारिश चली। बारिश के कारण शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ। बस स्टैंड की सामने वाली सड़क को नया और ऊंचा बनाए जाने के बावजूद यहां जलभराव हुआ। ऐसा ही हालत हालुवास गेट, दिनोद गेट, बीटीएम चौक क्षेत्र, तेलीवाड़ा, हरजीकान चौक, बावड़ी गेट, जैन चौक क्षेत्र में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

चांग में ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता
बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले थे, वहीं शाम 05:05 बजे से 05:07 बजे तक चांग क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ाई। राहत रही कि ओलावृष्टि ज्यादा नहीं हुई और जो हलकी ओलावृष्टि हुई, उसमें नुकसान की संभावनाएं कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालान नगर में बारिश से गिरा खंडहर भवन का मलबा, मचा हड़कंप
बारिश के दौरान मंगलवार सुबह बागकोठी के सामने जालान नगर में एक खंडहर इमारत का मलबा और एक साइड की दीवार अचानक गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। खंडहर मकान के समीप ही एक निजी चिकित्सक का भी अस्पताल था, जिसमें मरीजों में भी हड़कंप मच गया। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि पिछले तीन साल पहले भवन मालिक व नगर परिषद को सूचनाएं दे चुके हैं, लेकिन खंडहर भवन को नहीं गिराया गया। बारिश में अब इस खंडहर भवन का मलबा और दीवार अचानक गिर गई। यहां सड़क मार्ग है। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। खंडहर इमारत गिरने से आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं। बता दें कि शहर में कई कॉलोनियों के अंदर अब भी खंडहर इमारतें घनी आबादी के बीच मौजूद हैं, जिन्हें वर्षों पहले नगर परिषद कंडम घोषित कर चुका है।
बारिश में धंसी एनएचए की सड़क, संकेतक लगाया
बारिश के दौरान दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राज मार्ग 709 ई पर लोहारू रोड ओवरब्रिज के पास फिर से सड़क धंस गई। देवसर चुंगी से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज मोड़ पर एनएच सड़क चौराहे के समीप से धंस गई। सड़क के नीचे करीब 30 फीट गहराई तक सीवर लाइन भी है। सड़क का ये हिस्सा पहले भी धंस चुका है। यह मार्ग दिल्ली, पिलानी, राजस्थान, गुजरात के अन्य मार्गों से जुड़ता है। ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय सड़क पर जमा पानी की वजह से धंसा हुआ हिस्सा भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण हादसों की आशंका बन गई है। समाजसेवी अशोक भारद्वाज व वालंटियर ने पानी के बीच लाल रंग का संकेतक लगाया और धंसे हुए हिस्से में मिट्टी आदि डलवाई।

भाजपा नेता व पार्षद ने लगा जनस्वास्थ्य विभाग पर आरोप
भाजपा नेता व पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आज उनके वार्ड की लगभग हर गली में पानी जमा है। बावड़ी गेट से प्रणामी मंदिर तक सीवर लाइन डेड है। अब बारिश में सीवर का पानी कहां जाए। विभाग जनरेटर लगाकर बरसाती नालों में यह पानी डाल रहा है जबकि बरसाती नाले भी गंदगी से अटे हुए है। विभाग के अधिकारियों को कहे तो कहते है टेंडर लगा दिया है। कम कीमत के टेंडर लगाते है, जिस कारण कोई ठेकेदार लेता नहीं। टेंडर लगाने की बात कहकर सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बनाया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है।
कहां कितनी बारिश (एमएम में)
क्षेत्र सुबह आठ बजे तक आठ बजे के बाद कुल
भिवानी 24.4 11.2 35.6
लोहारू 26.2 09 35.2
बवानीखेड़ा 10.4 3.2 13.6
तोशाम 8.6 5 13.6
सिवानी 4.6 12 16.6
बहल 10.4 बूंदाबांदी 10.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed