फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   34 crore sewer project stalled; tender to be floated for the third time.

Bhiwani News: 34 करोड़ की सीवर परियोजना अटकी, अब तीसरी बार होगा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
34 crore sewer project stalled; tender to be floated for the third time.
भिवानी में सड़क किनारे ओवरफ्लो सीवर। 
भिवानी। करोड़ों रुपये का बजट आवंटित होने के बावजूद शहर की सीवर समस्या के समाधान की परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दूसरी बार टेंडर खोले तो सिर्फ एक एजेंसी ने रुचि दिखाई। नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर विभाग ने अब टेंडर रिकॉल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

ऐसे में शहरवासियों को नई सीवर लाइन और सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। शहर की सीवर व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 34.50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत दो चरणों में काम कराया जाएगा। पहले चरण में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से शहर में लगभग 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। दूसरे चरण में करीब 13.50 करोड़ रुपये से दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नई सीवर लाइन बिछाने के काम का पहला टेंडर 14 जुलाई को खोला गया था। इसमें किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। वहीं दादरी रोड एसटीपी के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का टेंडर 16 जुलाई को खोला गया था। इसमें भी एजेंसी के मानदंड पूरे नहीं हो सके। इसके बाद विभाग ने 19 अगस्त को दोबारा टेंडर खोले। इस बार एक एजेंसी ने रुचि दिखाई लेकिन नियमानुसार काम आवंटित करने के लिए कम से कम तीन एजेंसियों का होना जरूरी है। लिहाजा विभाग को टेंडर रिकॉल करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग अब 21 कार्य दिवस के बाद फिर से टेंडर लगाएगा। अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्र में संकरी जगहों पर सीवर लाइन बदलने का काम जोखिम भरा होने के कारण एजेंसियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। तीसरी बार भी यदि 34 करोड़ रुपये की परियोजना में कोई एजेंसी काम के लिए आगे नहीं आती है तो सीवर लाइन का इंतजार और लंबा हो सकता है। मानसून के दौरान काम और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाना भी संभव नहीं होगा।

करीब दो किलोमीटर खुले बरसाती नालों को पाइप लाइन में बदलने का सर्वे पूरा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने रोहतक गेट के अग्रसेन चौक से दादरी गेट ढाणा रोड तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में खुले बरसाती नालों को पाइप लाइन में बदलने के काम का सर्वेक्षण कराया है। इस हिस्से में बारिश के दौरान सबसे अधिक जलभराव होता है। जलभराव से स्थायी निजात दिलाने के लिए खुले नालों को पाइप लाइन में बदलने का खाका तैयार किया जा रहा है।
अभी इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हुई है। हर साल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खुले नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद बारिश के दौरान नाले दोबारा भर जाते हैं और जलभराव की समस्या बनी रहती है।



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे में सीवर लाइन और एसटीपी सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए पहले 14 और 16 जुलाई को टेंडर खोले थे। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी बार टेंडर खोले गए। दूसरी बार सिर्फ एक एजेंसी आई है। सरकार के नियमों के अनुसार काम अलॉट के लिए कम से कम तीन एजेंसियों का होना अनिवार्य है। इसलिए टेंडर रिकॉल किए जाएंगे। - सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed