{"_id":"6681f5791e980730d1020fe7","slug":"331-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-gift-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119429-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुबई से आईफोन गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगे 3.31 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुबई से आईफोन गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगे 3.31 लाख रुपये
Mon, 01 Jul 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दुबई से आईफोन गिफ्ट भेजने के नाम पर 3.31 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। इस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चहड़ खुर्द निवासी गुड्डी ने बताया कि उनके पास व्हाट्सअप के माध्यम से एक कॉल आई। इस पर बोलने वाले ने कहा कि वह जमजम इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म से बोल रहा है। उनकी दुकान दुबई में है। उसने बताया कि आपको गिफ्ट में आईफोन मिला है।
तब आरोपी के बहकावे में आकर उसने पूछा कि आईफोन पाने के लिए उसे क्या करना है। आरोपी ने बताया कि फोन पे के माध्यम से 2,500 रुपये भेज दो तो आपके पते पर गिफ्ट में मिला फोन पहुंच जाएगा। इसके बाद उसने बताए गए खाते में 2,500 रुपये डाल दिए। तबसे ही धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 3.31 रुपये की राशि निकाली जा चुकी है। महिला की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बंद मकान के चार ताले तोड़कर सामान चोरी
भिवानी। हांसी रोड पर एक बंद मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी डॉ. कौशल तंवर ने बताया कि उनका एक मकान हांसी रोड पर मोहता के मकान के सामने है। कुछ लोगों ने 27 जून की रात उनके बंद मकान के चार ताले तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर आदि सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया है।