फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भाषण में सुमिता, तबला में अजीत व रागनी कंपीटिशन में अमित प्रथम

भाषण में सुमिता, तबला में अजीत व रागनी कंपीटिशन में अमित प्रथम

Thu, 23 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
भाषण में सुमिता, तबला में अजीत व रागनी कंपीटिशन में अमित प्रथम
भाषण में सुमिता और तबला वादन में अजीत अव्वल
विज्ञापन


भिवानी। राज्य खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सुमिता, तबला वादक में अजीत और रागिनी कम्पीटिशन में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भीम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा कलाकारों ने लोक नृत्य हरियाणवी, लोक गीत, रागिनी, हिन्दी नाटक, शास्त्रीय गायन, सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, हारमोनियम, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, कुचीपुडी व भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु सिंह राठी और मुख्यमंत्री के सुशासन सहायक मनीष जयसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में सुमिता प्रथम, अपूर्व सिंह द्वितीय, चैतन्य तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह तबला वादक में अजीत प्रथम, सोनू द्वितीय, निकिता ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम में सोनू प्रथम, अजीत द्वितीय, हर्ष तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार ग्रुप डांस में जी लिट्रा वैली स्कूल ने बाजी मारी। रागिनी कम्पीटिशन में अमित प्रथम, सुमित द्वितीय और सोनू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में वैश्य कॉलेज प्रथम, जी लिट्रा वैली स्कूल द्वितीय और मेघदूत थिएटर तीसरे स्थान पर रहा। गिटार वादन में अंकित प्रथम, सोनू द्वितीय और रजत तृतीय स्थान पर रहा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीमें 23 से 26 नवंबर तक कैथल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भिवानी का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed