फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पांच हजार मीटर व पांच किमी पैदल दौड़ सिवाड़ा की ज्योति ने जीती

पांच हजार मीटर व पांच किमी पैदल दौड़ सिवाड़ा की ज्योति ने जीती

Sat, 05 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार मीटर व पांच किमी पैदल दौड़ सिवाड़ा की ज्योति ने जीती
पांच हजार मीटर दौड़ में सिवाड़ा की पूजा ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंडर- 17 के पांच हजार मीटर दौड़ में सिवाड़ा की पूनम और अंडर 19 में अलखपुरा गांव की ज्योति ने बाजी मारी। पांच किलोमीटर पैदल चाल अलखपुरा की ज्योति ने जीती। तीन हजार मीटर में दिनोद की अंजू व बवानीखेड़ा की सोनिका सबसे तेज धावक बनीं।
भीम स्टेडियम में शुक्रवार को योगा, एथलेटिक्स, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, दौड़, ताइक्वांडो आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। उमस भरी गर्मी में बड़े उत्साह के साथ लड़कियों ने स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 के 100 मीटर दौड़ में देवसर की तराना प्रथम, दिनोद की अंजली द्वितीय, देवसर की भावना तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 में मुंढ़ाल की सोनिया प्रथम, कूंगड़ की रोहित रानी द्वितीय, सुई की काजल तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में दुर्जनपुर की मंजू पहले स्थान पर, मिलकपुर की सरिता दूसरे, सूई की ममता तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 में 200 मीटर में सिवाड़ा की सोनिया प्रथम, दिनोद की मुस्कान द्वितीय, दिनोद की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 के 200 मीटर दौड़ में कूंगड़ की रोहित रानी प्रथम, दिनोद की अंजलि द्वितीय, मिलकपुर की ममता तृतीय रही। अंडर- 19 के 200 मीटर दौड़ में देवसर की प्रिया प्रथम, दुर्जनपुर की मंजू द्वितीय, भिवानी की प्राची तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल और रिजल्ट
शाटपुट: अंडर-14 में पुर गांव की प्रीति प्रथम, देवसर की अनु द्वितीय व लुहारी जाटू की ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में जेएन हाई स्कूल की मुस्कान प्रथम, निमड़ीवाली की मोनिका द्वितीय व लुहारी जाटू की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में भिवानी की योगिता प्रथम, देवसर द्वितीय, निमड़ीवाली की रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हैमर थ्रो: अंडर 14 में पुर गांव की प्रीती प्रथम, लुहारी जाटू की खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 में भिवानी की मुस्कान ने पहला, खुशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 में देवसर की पूजा प्रथम, भिवानी की रुचि ने द्वितीय व लुहारी जाटू की नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिसक्स-थ्रो: अंडर 14 में तमन्ना प्रथम, खुशी द्वितीय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में भिवानी की मुस्कान पहला, खुशी ने दूसरा व निमड़ीवाली की मोनिका ने तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 में भिवानी की योगिता प्रथम, देवसर की पूजा द्वितीय, निमड़ीवाली की पूजा ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
हाई जंप: अंडर 14 में लोहारी जाटू की भूमिका ने पहला व लोहारी जाटू की खुशी ने दूसरा व धीराणा गांव की रीवाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में धिराणा गांव की रचना प्रथम, मानेहरू की तमन्ना द्वितीय व धिराणा की बिमलेश तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में मानेहरू गांव की वर्षा ने पहला व मानेहरू की सोनाली दूसरा व मानेहरू की शिखा तीसरा नंबर पर रही।
लांग जंप : अंडर 14 में भिवानी की मोनिका प्रथम, दिनोद गांव की अंजू द्वितीय, देवसर की तराना ने तृतीय व भिवानी की सरिता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में सुई गांव की काजल प्रथम, प्रीती द्वितीय व दिनोद गांव की अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर- 19 में सूई गांव की ममता पहला, मानेहरू की एकता ने दूसरा व मिलकपुर की सारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ट्रिपल जंप: अंडर 19 में भिवानी की प्रियंका प्रथम, भिवानी की ऊषा द्वितीय, भिवानी की रूचि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भिवानी की आरती चतुर्थ स्थान पर रही।
ताइक्वांडो: अंडर 14 में भिवानी की तमन्ना प्रथम, दिनोद की मुस्कान द्वितीय, दिनोद की स्वीटी तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 में दिनोद गांव की भतेरी ने पहला, दिनोद गांव की अंजू ने दूसरा व दिनोद गांव की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में दिनोद गांव की ज्योति प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ : अंडर 14 में सूई गांव की प्रियंका पहला, भिवानी की मुस्कान ने दूसरा व भिवानी की मोनिका तीसरा स्थान पर रही। अंडर 17 में सिवाड़ा गांव की अंजु प्रथम, सूई गांव की ज्योति द्वितीय, केलंगा गांव की रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में देवसर की प्रिया प्रथम, रूपगढ़ गांव की सोनम द्वितीय व निमड़ीवाली की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर दौड़: अंडर-14 में सिवाड़ा की सोनिया प्रथम, देवसर की ममता द्वितीय व सिवाड़ा गांव की कनिका तृतीया स्थान पर रही।
800 मीटर दौड़: अंडर 17 में दिनोद गांव की अंजू प्रथम, सिवाड़ा की ज्योति द्वितीय व सिवाड़ा की पूनम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में देवसर की सुषमा पहला, मानेहरू की प्रीती दूसरा व संागा की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

योग : अंडर-14 में खरक कलां गांव की नगीना ने पहला, इसी गांव की योगिता व आशा ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। पालुवास गांव की अंशिका चौथे नंबर पर रही। अंडर-17 में पालुवास गांव की पूजा प्रथम, खरक कलां की शबनम द्वितीय व पालुवास गांव की कमल तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 में मुंढाल की प्रीति प्रथम, भिवानी गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की अन्नू दूसरा और इसी स्कूल की ललिता व निशा ने तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed