{"_id":"595be26f4f1c1be71c8b47a9","slug":"31499193967-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसायटी लगाएगी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसायटी लगाएगी शिविर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ब्लॉक स्तर पर दिव्यांग शिविर लाएगा। शिविरों में दिव्यांगों की जांच की जाएगी और उन्हें कृत्रिम अंग देने के लिए पंजीकरण होगा। यह जानकारी उपायुक्त ने बैठक में दी।
उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में बताया कि पहला शिविर 25 जुलाई को सामान्य अस्पताल बवानीखेड़ा में लगेगा। 26 जुलाई को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सिवानी, 27 जुलाई को पंचायत भवन तोशाम, 28 जुलाई को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कैरू, 29 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारू, 30 जुलाई को पंचायत भवन बहल और 31 जुलाई को पंचायत भवन भिवानी में शिविर लगेगा। एसडीएम इन शिविरों के आयोजन के नोडल अधिकारी होंगे।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि शिविरों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर से भी चिकित्सकों की टीम आएगी और दिव्यांगों की जांच करेगी। जांच शिविर में दिव्यांग अपने साथ दिव्यांगता दर्शाने वाले पासपोर्ट साइज दो फोटो, पहले से प्राप्त दिव्यांग प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आय प्रमाणपत्र साथ लाएं। बैठक में एसडीएम तोशाम अजय चौपड़ा, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएल भारद्वाज, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष कुमार, सुरेश कुमार,संजय कामरा, विकास कुमार, जयभगवान आदि मौजूद रहे।