फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   31 thousand nomination fee fixed for the post of Pradhan

Bhiwani News: प्रधान पद के लिए 31,000 तो उपप्रधान और सचिव के लिए तय किया 21,000 नामांकन शुल्क

Thu, 23 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
31 thousand nomination fee fixed for the post of Pradhan
भिवानी जिला न्यायालय परिसर का मुख्य द्वार।
भिवानी। जिला बार चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। हालांकि नामांकन दाखिल करने के बाद बार चुनाव का मामला रोचक दौर में पहुंचेगा। बार चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर और रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट विकास बुडानिया ने बार चुनाव का बुधवार को शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन

बार चुनाव नामांकन शेड्यूल में प्रधान पद के दावेदार को 31,000 तो उपप्रधान और सचिव पद की दावेदारी करने वाले प्रत्याशी को 21,000 रुपये का नामांकन शुल्क भी जमा कराना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरियन और ऑडिटर पद के उम्मीदवार के लिए 11,000 रुपये का नामांकन शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के हिसाब से बार चुनाव को लेकर 28 जनवरी को प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल होगा। जबकि 29 जनवरी को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 30 जनवरी को नामांकन वापस लिया जा सकेगा और उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और शाम को उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कमेटी की ओर से बार चुनाव का नामांकन शेड्यूल जारी किए जाने के बाद बार चुनाव के दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। ऐसे में चुनावी मैदान में कूदने की तैयारियों में काफी पहले से जुटे अधिवक्ता अब नामांकन की औपचारिकताएं पूरी कराने में जुट गए हैं।

एडवोकेट नरेंद्र कुमार बागोतिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया
तोशाम। तोशाम बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को होंगे। इसके लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। एडवोकेट नरेंद्र कुमार बागोतिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। करमबीर दहिया, सुदेश गोदारा, आजाद नेहरा, विरेंद्र सिंह और जयभगवान श्योराण एडवोकेट को समिति का सदस्य बनाया गया है।


बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सत्यवान श्योराण ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के कुल 131 सदस्यों की सूची तैयार की गई है। यह सूची बार काउंसिल चंडीगढ़ को भेजी दी गई है। वहां से अनुमोदन के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव समिति के गठन से बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सदस्यों में आगामी चुनाव को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed