फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   300 houses for seven days, in the dark

सात दिन से 300 घर अंधेरे में

Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

भिवानी। भाई आज सातवां दिन हो गया। बिजली कौन्या आ रही। कई बार लाइनमैन अर जेई तै बात कर ली। हर बार अगले दिन आन की बात कहै सै। दस दिन बाद बालकां के पेपर शुरू होण आले सै। आंदोलन अर कर्फ्यू नै तो म्हारे अंधेरा कर राख्या सै। कुछ यूं ही अपनी परेशानी ब्यां की वार्ड न. 24 के लोगों ने। ट्रांसफार्मर में आई समस्या के बाद से कॉलोनी की बिजली व्यवस्था ठप है।

बुधवार को रेलवे फाटक नं. 49 पार के निवासियों ने कहा कि पिछले सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से वार्ड के करीब 300 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है लेकिन विभाग की ओर से आज कल कह कर टालामटोली की जा रही है। समस्या से आमजन परेशान है और अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। थोड़ी सी तेज हवा चलने या फिर बारिश आने भर से बिजली सप्लाई ठप हो जाती है।

शहर से सटा होने के बावजूद क्षेत्र का ट्यूबवेल से आने वाली बिजली सप्लाई से कनेक्शन कर रखा है। समस्या के बारे में जनस्वास्थय मंत्री घनश्याम सर्राफ व बिजली अधिकारियों को कई दफा सूचित किया जा चुका है। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। कॉलोनीवासी श्यामलाल, पूर्णसिंह, राजेंद्र, धनपत, सुनील, शरबती, छब्बो, बाला, पूनम, नीलम नारायणदास आदि ने बताया कि हर जगह बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए गुहार लगाई मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। --

वार्ड निवासी हंसराज का कहना है कि घरों में बिजली ट्यूबवेल के लिए दी जाने वाली सप्लाई से कनेक्शन कर रखा है। केवल दो फेज में सप्लाई की जाती है। इसके कारण बार बार ओवरलोडिंग होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। 

दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चों मार्च माह में बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। घरों में बिजली नही आने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। 

विज्ञापन

अभिषेक ने कहा कि छह दिन से बिजली न आने के कारण इंवर्टर भी ठप हो चुके है। आंदोलन और कर्फ्यू के कारण स्कूल पहले से ही बंद है। ऊपर से बिजली की व्यवस्था ना होने से बच्चों को काफी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या के बारे में सूचना मिल चुकी है लेकिन ऑफिस न खुलने के कारण समस्या का समाधान नही हो पाया है। जल्द ही लोगों को बिजली की सप्लाई मिल जाएगी। - राजकुमार, जेेई, बिजली विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed