फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   300-acre transport city in Bhiwani city stuck in trouble

Bhiwani News: भिवानी शहर में 300 एकड़ के ट्रांसपोर्ट नगर की डगर मुश्किलों में फंसी

Sun, 16 Jul 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
300-acre transport city in Bhiwani city stuck in trouble
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। भिवानी शहर में 300 एकड़ के ट्रांसपोर्ट नगर की डगर शुरू होने से पहले ही मुश्किलों से घिर गई है। मामला सब्जी मंडी को शहर से बाहर ले जाने पर फंसा है। अधिकारी सब्जी मंडी को ट्रांसपोर्ट नगर में ले जाने की नॉन फिजिबल रिपोर्ट देकर इसे रद्द कर चुके हैं। जबकि 250 एकड़ में औद्योगिक सेक्टर विकसित करने के लिए भी जद्दोजहद चल रही है। भिवानी के विधायक का दावा है कि इसी साल औद्योगिक नगर का मसौदा सिरे चढ़ाएंगे। भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान के समीप हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करीब 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण भी कर चुका है। इसके बावजूद ये मामला करीब सात साल से लटका हुआ है।

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव निनान के पास 2016 में नया औद्योगिक नगर व ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की सरकार ने योजना बनाई थी। जबकि इसकी घोषणा इससे पहले ही हो चुकी थी। 250 एकड़ में नए उद्योगों को स्थापित किए जाने के लिए नया औद्योगिक सेक्टर भी बनाए जाने और करीब 50 एकड़ भूमि में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किए जाने की 2019 में डीपीआर भी तैयार की गई। जिस पर करीब 184 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च कर 2021 तक कार्य पूरा किया जाना था।
विज्ञापन


औद्योगिक व ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किए जाने से पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान के समीप करीब 300 एकड़ भूमि भी अधिग्रहण कर ली है। जिस पर सीएलयू की प्रक्रिया भी हो चुकी है। नए सेक्टर स्थापित किए जाने से पहले इनके अंदर सड़क, सीवर लाइन, पेयजल, बिजली और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं जरूरी हैं ताकि सेक्टर विकसित होने के बाद इसके प्लांट अलॉट किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके। फिलहाल ये भूमि खाली है, जिस पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर निर्माण के लिए प्रक्रिया एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर से बाहर नहीं जाएगी सब्जी मंडी, अधिकारियों ने नॉन फिजिबल रिपोर्ट दी

भिवानी के रोहतक गेट पर स्थित सब्जी मंडी को शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर में ले जाने का मसौदा था, जिस पर अधिकारियों ने अब ब्रेक लगा दिया है। सब्जी मंडी को शहर से बाहर भेजे जाने की अधिकारियों ने नॉन फिजिबल रिपोर्ट भेज दी है। जिसके बाद सब्जी मंडी के लिए भी अब तक किसी नई जगह का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में शहरी दायरे में आबादी से घिरी सब्जी मंडी के शहर से बाहर जाने का रास्ता भी फिलहाल बंद हो गया है। भिवानी की सब्जी मंंडी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधीन आती है। जिसे ट्रांसपोर्ट नगर रोहतक रोड पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।





औद्योगिक और ट्रांसपोर्ट नगर बनने से मिलेगा शहर को फायदा

रोहतक रोड पर करीब 300 एकड़ में नया औद्योगिक सेक्टर और ट्रांसपोर्ट नगर बनने से शहर को फायदा मिलेगा। शहर में फिलहाल दो औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 हैं। जिनमें करीब 300 औद्योगिक प्लांट हैं। भिवानी में कोई नया उद्योग स्थापित करने के लिए निर्धारित जगह नहीं है। औद्योगिक सेक्टर बनने से नए उद्योग भिवानी में आएंगे। जिससे हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। नए औद्योगिक सेक्टर में करीब 500 प्लांट यानी छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। शहर के सेक्टर 21 और 26 सेक्टर 1975 में स्थापित किए थे। जिसके बाद शहर में कोई नया औद्योगिक सेक्टर नहीं बना है। जबकि शहर का दायरा करीब डेढ़ गुना बढ़ चुका है और व्यवसायिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं।





हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रोहतक रोड पर गांव निनान के पास नए औद्योगिक सेक्टर, ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण की हुई है। जिसके अंदर नए उद्योग, कोल्ड स्टोर, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर बनना है। एचएसआईआईडीसी द्वारा नया औद्योगिक सेक्टर विकसित किया जाना है। विकास नगर के पास सब्जी मंडी आबादी के इलाके में है, जिसकी वजह से यहां स्थानीय लोगों को भी दिक्कत होती है। इसलिए सब्जी मंडी को भी ट्रांसपोर्ट नगर में ले जाना बहुत जरूरी है। इस मसौदे को स्थानीय विधायक और सरकार जल्द से जल्द सिरे चढ़ाए ताकि भिवानी में नए उद्योग स्थापित हो सकें और लोगों को रोजगार मिले।


-शैलेन्द्र जैन, अध्यक्ष जिला भिवानी उद्योग संघ भिवानी।


भिवानी में नए औद्योगिक सेक्टर और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण हो चुकी है। सब्जी मंडी का मसौदा फिलहाल रद्द कर दिया गया है, जबकि नए औद्योगिक सेक्टर और ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द वहां स्थापित कराने के लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। ये मसौदा इसी साल सिरे चढ़ा दिया जाएगा। भिवानी के विकास के लिए मैं हमेशा से ही हर स्तर पर प्रयासरत हूं। ट्रांसपोर्ट नगर भिवानी का एक बड़ा प्रोजेक्ट हैं, इसके आने से भिवानी का बड़े शहरों की तर्ज पर विकास होगा।

-घनश्यामदास सर्राफ भाजपा विधायक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed