फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 roadways buses will be sent to Bhiwani depot for state level cattle fair.

Bhiwani News: राज्य स्तरीय पशु मेले में भिवानी डिपो की जाएंगी 30 रोडवेज बसें

Wed, 21 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
30 roadways buses will be sent to Bhiwani depot for state level cattle fair.
​भिवानी का बस अड्डा।
भिवानी। महेंद्रगढ़ के जाट पाली में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले में पशु पालकों के शामिल होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई है। भिवानी डिपो की भी 30 रोडवेज बसें पशु मेले में किसानों को लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

पशु पालकों की सुविधा के लिए पशु पालन विभाग की ओर से बाकायदा गांवों का रूट बनाया गया है। प्रत्येक बस पर पशु पालन विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। पशु पालन विभाग ने पशु प्रदर्शनी में शामिल होने वाले पशु पालकों से कहा है कि वे अपने नजदीकी क्षेत्र के पशु अस्पताल में संपर्क करें ताकि उनको पशु प्रदर्शनी में आने-जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आएं। ये बसें पशु पालकों को जाट पाली ले जाने के साथ-साथ वापिस भी लेकर आएंगी। विभाग द्वारा पशु पालकों के लिए पशु प्रदर्शनी में भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने 24 फरवरी के बस रूट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ढाणी किशन लाल से चलकर बस गांव ढाणी रामजस, ढाणी मीठी, सिवानी से जाट पाली (महेंद्रगढ़) जाएगी। इसी प्रकार से गांव नलोई से चलकर बड़वा से जाट पाली (महेंद्रगढ़) पहुंचेगी। गांव ढाणी शिलावाली से चलकर बस गुरेरा, देवसर, किकराल से पाली जाएगी। गांव गढ़वा से चलकर बस खरकड़ी, शेरपुरा, कालोद, गुढ़ा से पाली जाएगी। गांव सैनीवास से चलकर बस झुंपा कलां, झुंपा खुर्द से जाट पाली जाएगी। वहीं गांव लीलस से चलकर बस बुद्घशैली, घंघाला से पशु प्रदर्शनी में जाएगी। गांव गैंडावास से चलकर बख्तावरपुरा, मोहिला से पाली जाएगी। गांव झुंपा कलां से चलकर बस झुंपा खुर्द, बसीरवास, बारवास, अहमदवास, बिसलवास, गागडवास, ढाणी ढोलां, सोहांसडा से पाली जाएगी। गांव लोहारू से चलकर बस फरटिया केहर, फरटिया भीमा होते हुए समसावास से पाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव कुशलपुरा से चलकर बस गोठडा, ढाणी टोडा से पाली जाएगी। इसी प्रकार से गांव कुड़ल से चलकर बस कुडलबास, ढिगावा जाटान, ढिगावा श्यामियान, सिंघानी होते हुए जाट पाली जाएगी। गांव बडदू मुगल से चलकर बस बडदू नई, बडदू धिरजा, बडदू पुर्ण, बडदू चैना, अलाउद्दीनपुर, ढाणी लक्ष्मण से होते हुए जाट पाली जाएगी। गांव मंढोली कलां से चलकर बस गोकलपुरा, कासनी खुर्द, कासनी कलां, गोपालवास, हरियावास, सिधनवा, सलेमपुर, शहरयारपुर से होकर जाट पाली जाएगी। गांव सुधीवास, पातवान, सुरपुरा, बेहल, सेरला, बिधनोई, नूनसर, ओबरा, बुढेडा, मनफरा, ढिगावा से होकर बस जाट पाली जाएगी।



उन्होंने बताया कि गांव ओबरा से चलकर बस बैराण, लाडावास, बिठन होते हुए जाट पाली जाएगी। गांव सोरडा जदीद से चलकर बस सोरडा कदीम, नांगल, पाजू, नकीपुर, पहाड़ी, ढाणा जोगी, सेहर, बरालू, दमकोरा, झांझड़ा श्योराण, झांझड़ा टोडा, झांझड़ा बास होते हुए जाट पाली जाएगी। गांव सिरसी से चलकर बस चहड़ खुर्द, चहड़ कलां से जाट पाली जाएगी। गांव भुरटाना से चलकर बस अलखपुरा, किरावड, ढाणी किरावड से जाट पाली जाएगी। गांव पटोदी से चलकर बस संडवा होते हुए से जाट पाली जाएगी। गांव छपार जोगियान से चलकर बस छपार बास, छपर रंगडान, थिलोड, आलमपुर से जाट पाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव धारवानबास से चलकर बस खरियाबास, सुंगरपुर, मानसरबास, शिमली से जाट पाली जाएगी। गांव भेरा से चलकर बस सिढ़ान, झुल्ली, खावा, भारीवास से जाट पाली जाएगी। गांव रोढ़ा से चलकर बस हसान, साहलेवाला, बुशान से जाट पाली जाएगी। गांव मुंढाल कलां से चलकर बस मुंढाल खुर्द, सुखपुरा से जाट पाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव बामला से चलकर बस सांगा, कायला, बडाला से जाट पाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि गांव कौंट से चलकर बस पूरनपुरा, नांगल, मानहेरू, मधमाधवी से जाट पाली जाएगी। गांव ढाणी खुशहाल से चलकर बस सिंकदरपुर, मिल्कपुर, जीताखेड़ी से जाट पाली जाएगी। इसी प्रकार से गांव भैणी जाटान से चलकर बस कुंगड़, खेड़ी दौलतपुर से जाट पाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव चंदावास से चलकर बस झुंडावास, बाबरवास और जुई से जाट पाली जाएगी। इसी प्रकार से गांव गुजरानी से चलकर बस मिताथल, घुसकानी, तिगड़ाना से जाट पाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed