फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 new buses will be included in the fleet of Bhiwani depot

भिवानी डिपो के बेडे में शामिल होंगी 30 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
30 new buses will be included in the fleet of Bhiwani depot
बस स्टैंड पर बूथों पर लगी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने रोडवेज बेड़े में 400 नई बसों का कोटा निर्धारित किया है। इसमें भिवानी डिपो के हिस्से 30 नई बसें आई हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने एचआरईसी (हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन) को चेसिस का शेड्यूल भी जारी किया है। इन नई बसों के भिवानी डिपो के बेड़े में शामिल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन सेवाएं और भी बेहतर हो पाएंगी। फिलहाल डिपो में 147 बसें शामिल हैं। इस कारण कई ग्रामीण रूट तो परिवहन समिति की प्राइवेट बसों के जिम्मे हैं। जिले के कई गांव ऐसे भी हैं, जहां रोडवेज की एक बस भी नहीं पहुंच रही है या फिर एक बस ही गांव में सुबह और शाम चक्कर लगा रही है। इसमें सबसे अधिक परेशानी गांव से शहर आने वाले लोगों व विद्यार्थियों को हो रही है।
विज्ञापन

विभाग ने भिवानी डिपो को 30 नई बसों का कोटा निर्धारित किया है। इसी को लेकर अशोका लीलैंड की बसों के चेसिस एचआरईसी को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। एचआरईसी के पास चेसिस की आपूर्ति आने के बाद ही बसों का ढांचा तैयार होगा और नई बसें डिपो में पहुंचकर लोगों की परिवहन सेवाओं के काम आएंगी। फिलहाल बसों का कोटा निर्धारित होने के बाद लोगों को परिवहन बेड़े में जल्द नई बसों के शामिल होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

दिसंबर तक डिपो की 10 पुरानी बसें होंगी कंडम
भिवानी डिपो में अपने निर्धारित मियाद व उम्र पूरी करने के बाद जल्द ही 10 पुरानी बसें कंडम होंगी। दिसंबर तक इन बसों को विभाग कंडम घोषित कर देगा और इसके बाद इनकी नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। इस बसों के नीलाम होने के बाद परिवहन बेड़े में दस बसें कम हो जाएंगी। नई बसों के आने से पुरानी बसों की कमी की आपूर्ति होगी और जिन रूटों पर पहले से बसें चल रही हैं, उनकी सेवाएं भी बाधित नहीं होंगी। हालांकि दस पुरानी बसें कंडम होने के साथ ही 30 नई बसें डिपो को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने नई बसों का कोटा निर्धारित किया है। भिवानी डिपो में 30 नई बसें मिलेंगी। इन बसों की आपूर्ति एचआरईसी के जरिए की जाएगी। उम्मीद है कि नई बसें आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र व लंबी दूरी के रूटों पर बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी।
-दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed