Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   29 more corona patients found, 24 recovered..

सावधान! 29 और संक्रमित, इनमें भी 27 शहर की कॉलोनियों से

Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
29 more corona patients found, 24 recovered..
कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाते कोविड-19 टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सोमवार को ही जिला प्रशासन ने लोहड़ बाजार क्षेत्र को बफर जोन मुक्त किया और मंगलवार सुबह यहां से 13 कोरोना पॉजिटिव सामने आ गए। इनके अलावा जिलेभर से कुल 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात है कि 29 में से 27 शहर की विभिन्न कॉलोनियों से है। यानी कोरोना वायरस ने अब शहर की अनेक कॉलोनियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और यहां से पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है। वहीं राहत की बात है कि मंगलवार को 24 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

गौर हो कि 30 मई को विधायक परिवार सहित 15 लोग पॉजिटिव आने के बाद बागकोठी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। वहीं प्रशासन ने साथ लगते लोहड़ बाजार क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया था। जिले में अब कुल 541 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं, जिनमें से 400 ठीक हो चुके हैं। 137 एक्टिव केस हैं जबकि चार अपनी जान गवा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर होता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि अब शहर की अलग-अलग कॉलोनियों और अलग-अलग गांवों से संक्रमित सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शहर के लोहड़ बाजार से 13, मनान पाना से चार, बर्तन बाजार से तीन, सेक्टर-13, जूई और ईएसआई डिस्पेंसरी रेलवे कॉलोनी से दो-दो, सेक्टर-23, एमसी कॉलोनी, नया बाजार से एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को 200 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
लोहड़ बाजार क्षेत्र से 13 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 53 वर्षीय व्यक्ति गंवार फैक्टरी में नौकरी करता है। 49 वर्षीय पॉजिटिव व्यक्ति फार्मा कंपनी में मार्केटिंग में है। 54 वर्षीय व्यक्ति गंवार गम फैक्टरी में कार्य करता है। 49 वर्षीय और 37 वर्षीय दो महिलाओं, 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा 49 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिला 48 वर्षीय व्यक्ति सोमानी टाइल बहादुरगढ़ में कार्य करता है। भिवानी सिटी स्कैन में मैनेजर 67 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 19 वर्षीय लड़की, 37 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोर भी पॉजिटिव मिला है। ये सभी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए।
बर्तन बाजार से तीन कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 25 वर्षीय संक्रमित युवक एसबीआई लाइफ-इंश्योरेंस भिवानी में नौकरी करता है। 23 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए हैं।
सेक्टर-23 से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह वेयरहाउस कॉरपोरेशन में सुपरवाइजर है। ये भी पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया था।
सेक्टर-13 से दो नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 26 वर्षीय युवक एचडीएफसी बैंक में कार्य करता है। उसकी 23 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जूई गांव में दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 32 वर्षीय और 55 वर्षीय महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। ये दोनों पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आई है।
ईएसआई डिस्पेंसरी रेलवे कॉलोनी में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 वर्षीय युवक रेलवे विभाग में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। वह 16 जून से 30 जून तक जयपुर में रहा था। वहीं दूसरी 26 वर्षीय महिला है जो नोएडा में विप्रो कंपनी में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। वह पहले से आये कॉरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई थी।
मानान पाना से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमे 50 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय किशोर और 17 वर्षीय किशोरी शामिल है। ये सभी भी पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।
एमसी कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आर्मी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। वह पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया था।
नया बाजार में 25 वर्षीय युवा दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दुकानदार की नया बाजार में प्लाईवुड-हार्डवेयर की दुकान है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग सावधानी रखें। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाए। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोयें। अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को ना छुए। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed