फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   29 member team of Haryana will participate in the fourth Winter Khelo India.

Bhiwani News: चौथे विंटर खेलो इंडिया में हरियाणा की 29 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा

Tue, 31 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 31 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
29 member team of Haryana will participate in the fourth Winter Khelo India.
हिसार। विंटर खेलों के चौथे खेलो इंडिया इवेंट में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग की 29 सदस्यों की टीम 19 जनवरी को लेह-लद्दाख जाएगी। हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान व प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ की अगुवाई में इस बार आइस स्पीड स्केटिंग के 25 स्केटर्स के अलावा चार ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मुकेश बत्रा ने बताया कि इस बार हरियाणा की टीम रिकार्ड सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ इस ईवेंट में हिस्सा लेगी। जल्द ही हरियाणा का टीम का चयन कर लिया जाएगा। हरियाणा आइस स्केटिंग के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के अुनसार खेलो इंडिया के अंतर्गत विंटर खेलों में आइस स्केटिंग के इवेंट 19 से 25 जनवरी 2025 को लेह में आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन


चौथे खेलो इंडिया में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा के अलावा कुल 16 राज्यों के 356 से अधिक आइस स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। विंटर खेल जम्मू कश्मीर खेल परिषद, खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं जम्मू और कश्मीर शीतकालीन खेल संघ की ओर से आयोजित इस खेल ईवेंट में फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, स्नो स्कीइंग, स्नो रग्बी, स्नो आइस स्टॉक, स्नो बेसबॉल, स्नो माउंटेनियरिंग, स्नो शू, आइस हॉकी आदि खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed