फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2880 students took the Mission Buniyaad entrance exam at ten centers in the district.

Bhiwani News: जिले के दस केंद्रों पर 2880 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
2880 students took the Mission Buniyaad entrance exam at ten centers in the district.
राजकीय विद्यालय में आयोजित मिशन बुनियाद परीक्षा का निरीक्षण करते परीक्षा के नोडल अ​धिकारी रोहित
भिवानी। खंड स्तरीय मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। परीक्षा के लिए जिले के सभी खंडों से कुल 3587 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जिनमें से 2880 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 708 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद योजना हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग की एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा उन्हें लक्ष्य आधारित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। वर्तमान में प्रदेश में मिशन बुनियाद के 103 केंद्र संचालित हैं जहां कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह कार्यक्रम वर्ष 2022 से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे। सभी चरणों की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रदेशभर से कक्षा 9वीं के 4000 विद्यार्थियों का चयन मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित लेवल-एक परीक्षा के लिए भिवानी, सिवानी और तोशाम में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि अन्य खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पूछे गए थे 50 प्रश्न
मिशन बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी शामिल हुए जो वर्तमान में कक्षा आठवीं में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का था जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू थी। परीक्षा कुल 200 अंकों की थी।


शुक्रवार को जिलेभर में मिशन बुनियाद की प्रथम स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 3587 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जिनमें से 2880 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। खंड स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी जिलास्तर पर आयोजित परीक्षा में भाग लेंगे।- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा

--------------------------------------------------
परीक्षा केंद्र के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या
खंड पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थित विद्यार्थी अनुपस्थित विद्यार्थी
बवानीखेड़ा 380 305 75
बहल 174 142 33
भिवानी एक 629 531 98
भिवानी दो 630 537 93
कैरू 341 293 48
सिवानी एक 262 177 85
लोहारू 330 265 65
सिवानी दो 265 207 58
तोशाम एक 288 225 63
तोशाम दो 288 198 90
कुल 3587 2880 708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed