फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   275 examinees pass in Level 2 of Mission Foundation in the district, coaching will start from new session

Bhiwani News: जिले में मिशन बुनियाद की लेवल 2 में 275 परीक्षार्थी पास, नए सत्र से शुरू होगी कोचिंग

Wed, 01 Mar 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
275 examinees pass in Level 2 of Mission Foundation in the district, coaching will start from new session
भिवानी। जिले में मिशन बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा 275 परीक्षार्थियों ने पास की है, जिन्हें नए शिक्षा सत्र में कोचिंग दी जाएगी। जिले में फिलहाल चार खंडों में कोचिंग सेंटर हैं, जबकि शिक्षा विभाग की ओर से पांचवें सेंटर के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय में प्रस्ताव भेजा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 822 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 275 ने परीक्षा पास की है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना चलाई है। इसके तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिन्हें नौवीं कक्षा में दाखिला के बाद 10वीं कक्षा तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर में 3700 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 3133 विद्यार्थियों ने लेवल 1 की परीक्षा दी थी, जिसमें से 879 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अब लेवल 2 की 822 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 275 ने परीक्षा पास की। जिले में फिलहाल भिवानी, कैरू, तोशाम और सिवानी खंड में कोचिंग सेंटर बनाया हुआ है और लोहारू में कोचिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव निदेशालय में भेजा हुआ है। जिस पर नए शिक्षा सत्र तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन सभी चयनित विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से जिला शिक्षा विभाग की ओर से सूचना भी दी हुई है। विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार जिले के सभी ही मिशन बुनियाद कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर सकता है। पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में करवाई जाएगी, जोकि नए शिक्षा सत्र से ही शुरू हो पाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशभर में 5830 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें से भिवानी जिला के 275 विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों को जिले में बनाए गए खंड स्तरीय बुनियाद सेंटर में कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। जोकि नए शिक्षा सत्र से शुरू होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई।
- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, मिशन बुनियाद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed