फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25806 applied for 6010 seats in the main four colleges of the city

शहर के मुख्य चार कॉलेजों में 6010 सीटों पर 25806 ने किए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
25806 applied for 6010 seats in the main four colleges of the city
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Bhiwani
कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। अब आठ सितंबर तक कॉलेज जांच कमेटी आवेदनों का सत्यापन करेंगी। जिले के चार मुख्य कॉलेजों में कुल 6010 सीटें हैं और इन सीटों पर अब तक 25806 आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि इस बार स्नातक में एडमिशन होना विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

शहर में महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में आठ कोर्सों में 1880 सीटों पर 11939 आवेदन आए हैं। वही वैश्य महाविद्यालय में 10 कोर्स के लिए 1800 सीटों पर 6031 आवेदन आए हैं। इसी तरह राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में छह कोर्स के लिए 1170 सीटों पर 4317 और आदर्श महिला महाविद्यालय में दस कोर्सों के लिए 1160 सीट पर 3518 आवेदन आए है। इस बार कॉलेजों की कट ऑफ लिस्ट पिछले साल के मुकाबले अधिक आएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल:
ऑनलाइन आवेदन के दस्तावेज सत्यापन आठ सितंबर तक किए जाएंगे। कॉलेज में स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट 11 सितंबर को जारी होगी। पहली कट ऑफ की फीस जमा करने के लिए 11 से 15 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। वही दूसरी कट ऑफ लिस्ट 17 सितंबर को जारी की जाएगी। दूसरी कट ऑफ की फीस जमा करने के लिए 17 से 20 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। इसके बावजूद अगर कोई सीट खाली रहती है तो 22 सितंबर को दोबारा पोर्टल खुला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कॉलेजों में इस बार काफी अधिक आवेदन आए है, तो स्वाभाविक है कि एडमिशन में बहुत ज्यादा मारामारी रहेगी। एमएनएस कॉलेज की बात करे तो 1880 सीटों पर 11939 आवेदन आए है, जोकि बहुत ज्यादा है। आठ सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की कोई सूचना नहीं मिली है।
- डॉ. रणधीर सिंह, नोडल ऑफिसर, एमएनएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed