{"_id":"664f7eb522d26cd9af02974f","slug":"254-buses-put-on-duty-to-transport-polling-parties-to-and-from-912-booths-in-four-assembly-constituencies-of-the-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117782-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के 912 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने और लाने के लिए लगाई 254 बसों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के 912 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने और लाने के लिए लगाई 254 बसों की ड्यूटी
Thu, 23 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से पोलिंग टीमों को बूथों की ओर रवाना किया जाएगा। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 912 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने और वापस लाने के लिए 254 बसों की ड्यूटी लगाई है। इसमें 240 स्कूली बसों को इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं रोडवेज की मात्र 14 बस ली गई हैं, हालांकि इन बसों के रूट पर नहीं रहने से ग्रामीण रूटों पर मारामारी रहेगी। चुनाव कराने में जिले भर के 4016 अधिकारियों व कर्मचारियों की भी भागेदारी रहेगी।
चुनावों को लेकर प्रबंधों की बात करें तो जिले में 14 नाके लगाए गए हैं। एफएसटी की 20 टीमें, वीएसटी की 17 टीमें व एसएसटी की 14 टीमें तैनात हैं। मतदान करवाने के लिए 57 पेट्रोलिंग पार्टी और 37 सर्विलेंस टीम बनाई गई हैं। कुल 912 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथ, भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 220 बूथ, तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 233 बूथ और बवानीखेड़ा-एससी विधानसभा क्षेत्र में 229 बूथ हैं। भिवानी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में फिलहाल 8,73,798 मतदाता हैं।
थम गया प्रचार का शोरगुल, अब डोर टू डोर संपर्क साधने में जुटे नेता
वीरवार शाम को चुनावी शोरगुल थम गया। स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी रोड शो और रैली के बाद अब नेता डोर टू डोर जनसंपर्क साधने में जुटे हैं। वीरवार को दिनभर चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों तक कोई रोड शो तो कोई रैली कर अपनी ताकत दिखाने में लगा रहा। चुनावी माहौल को गर्माने के लिए अंतिम दिन भोंपू का शोरगुल भी खूब हुआ, लेकिन शाम पांच बजे बाद शांति छा गई। मतदान से 48 घंटे पहले का समय भी चुनाव को निर्णायक बनाने में काफी अहम है। अब नेता गुप्त प्रचार में भी जुटे हैं। इस दौरान रूठों को मनाने का भी दौर है, क्योंकि उनकी वजह से प्रत्याशी का खेल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
भिवानी में मनाया कंट्रोल रूम
चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तर पर डीआरडीए हॉल भिवानी में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि आमजनों की सुविधा के लिए दूरभाष नंबर 01664-246033 व टोल फ्री नंबर 1950 पर चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सुझाव के लिए संपर्क कर सकते हैं।
डीसी और एसपी की अगुवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
मतदान से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में शहर के मुख्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पुख्ता हो चुकी हैं। पोलिंग टीमों को शुक्रवार से बूथों पर भेजा जाएगा वहीं पोलिंग टीमों के साथ पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवान भी बूथों पर तैनात रहेंगे।