{"_id":"630e4ed00412865d510b7ddc","slug":"25-ponds-of-loharu-region-will-be-renovated-with-a-budget-of-crores-bhiwani-news-hsr640569797","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू क्षेत्र के 25 तालाबों का होगा करोड़ों के बजट से जीर्णोंद्घार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू क्षेत्र के 25 तालाबों का होगा करोड़ों के बजट से जीर्णोंद्घार
विज्ञापन
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा प्रदेश सरकार जल संरक्षण के लिए पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कर रही है। तालाबों को नहरी पानी से भरने के लिए विशेष योजना के तहत नहरों व रजवाहों से तालाब तक पाइप लाइन बिछाने का फैसला लिया है। लोहारू क्षेत्र के सात गांवों में तालाबों में पाइप लाइन डालने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि गिरते भूजल से पानी का संकट गहराता जा रहा है। इसलिए आज जल संरक्षण के लिए काम किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि परंपरागत जल स्रोत (तालाब, कुएं, बावड़ी) हमारी प्राचीन धरोहर हैं और इनको सहेजना समय की जरूरत है। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में 75 तालाबों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए अमृत सरोवर मिशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में करीब साढ़े 1600 तालाबों का जीर्णोद्धार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 20 से 25 तालाबों का करोड़ों रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन गांवों के तालाबों को साथ लगते नहर व रजबाहों से पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य के लिए लोहारू हलके के गांव गिगनाऊ के तालाब में पानी भरने के लिए 45.25 लाख की राशि मंजूर की गई है। गांव बड़दू चैना के तालाब की पाइप लाइन के लिए 8.38 लाख स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार बुढ़ेड़ा गांव में तालाब की पाइप लाइन के लिए 15 लाख, अहमदवास के तालाब में पाइप लाइन के लिए 15.11 लाख, सिवानी खंड के बड़वा गांव के तालाब को भरने के लिए 20 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। गांव पाजू के के तालाब की पाइप लाइन के लिए 7 लाख मंजूर किए गए हैं। बड़वा गांव के दूसरे तालाब को भरने के लिए 21 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। संवाद