फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   24.5 feet wide Dinod Road will be constructed at a cost of 2.5 crores, committee will monitor

Bhiwani News: ढाई करोड़ की लागत से तैयार होगा 24.5 फीट चौड़ा दिनोद रोड, कमेटी करेगी निगरानी

Tue, 24 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
24.5 feet wide Dinod Road will be constructed at a cost of 2.5 crores, committee will monitor
शहर के दिनोद रोड पर मिट्टी हटाती जेसीबी।
भिवानी। ढाई करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पैटर्न पर 24.5 फीट चौड़ा और 1600 मीटर लंबा दिनोद रोड तैयार किया जाएगा। जिसके निर्माण में गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए 21 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी दिनोद रोड के निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद का सहयोग करेगी और यह भी सुनिश्चित करेगी कि आरसीसी पैटर्न पर तैयार होने वाली सड़क एजेंसी के एस्टीमेट के अनुसार बन रही है या नहीं।
विज्ञापन

अनियमितता मिलने की सूरत में एजेंसी पर निगरानी कमेटी कार्रवाई भी कराएगी। इस कमेटी के गठन के संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता और नगर परिषद चेयरपर्सन को भी अवगत कराया गया है। वहीं निगरानी कमेटी ने दिनोद रोड निर्माण में तीन सुझाव भी अधिकारियों को दिए हैं जबकि कई बिंदुओं को भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

लाला पहलवान की अध्यक्षता में रेल अंडरपास महापंचायत की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से दिनोद रोड का निर्माण एस्टीमेट के अनुसार करवाने एवं निरीक्षण के लिए 21 सदस्य कमेटी बनाई गई। महापंचायत के संरक्षक रोहतास वर्मा ने बताया कि निगरानी कमेटी में लाला पहलवान, ओमपाल चौहान पूर्व पार्षद, रामसिंह वैद्य, रामशरण ठेकेदार, अशोक यादव, कृष्ण सिंह परमार और पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार सहित 21 लोगों को सदस्य बनाया गया है। नवगठित निगरानी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार पार्षद प्रतिनिधि को मुखिया, कृष्ण सिंह परमार को सचिव व प्रवक्ता, रमेश वर्मा भानगढ़ को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में निगरानी कमेटी के सदस्य शिवकुमार गोठवाल, विश्वामित्र, सीताराम रिटायर्ड एसएसआई, राजेश ग्रेवाल, मनबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनोद रोड के निर्माण के एस्टीमेट में ये बिंदु हैं शामिल

दिनोद रोड निर्माण निगरानी कमेटी के मुखिया एवं वार्ड नंबर 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि नगर परिषद ने दो करोड़ 48 लाख 67 हजार रुपये के बजट से करीब 1600 मीटर लंबी आरसीसी सड़क निर्माण का काम शुरू कराया है। ये काम एक साल की अवधि में पूरा किया जाना है। आरसीसी पैटर्न पर बनने वाली सड़क में सबसे पहले छह इंच रोडा डालना शामिल किया गया है, इसके ऊपर चार इंच कच्ची आरसीसी तैयार की जाएगी। इसके ऊपर नौ इंच मोटाई की आरसीसी सड़क तैयार होगी। सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े 24 फीट रहेगी वहीं मोटाई करीब डेढ़ फीट तक होगी। दिनोद रोड चार वार्डों का मुख्य रास्ता है। पिछले आठ साल से कड़े संघर्ष के बाद इसका काम शुरू हो पाया है।


निगरानी कमेटी ने दिनोद रोड निर्माण में रखे ये तीन सुझाव
निगरानी कमेटी ने दिनोद रोड निर्माण में पहला सुझाव यह रखा कि पहले बनी सड़क के लेवल में ही नई आरसीसी सड़क तैयार कराई जाए। अगर लेवल ऊंचा उठाया जाता है तो न्यायालय से स्टे ऑर्डर लाए जा सकते हैं। ऐसे में पैमाइश और निशानदेही कराकर एजेंसी सड़क निर्माण कराए। दूसरा सुझाव यह रखा कि दिनोद रोड जूई नहर से लेकर रेलवे फाटक तक करीब 25 फीट चौड़ाई और 600 मीटर लंबाई तक इंटरलॉकिंग टाइल से बना है। जिसको ठेकेदार उखाड़ कर ले गया। ये इंटरलाॅक टाइल नगर परिषद की संपत्ति है। इन इंटरलॉकिंग टाइल की राशि ठेकेदार से उगाही जाए। इस संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई भी करनी चाहिए। वहीं तीसरा सुझाव यह दिया है कि दिनोद रोड निर्माण एस्टीमेट में सीमेंट मेटिरियल के लिए मिक्सर प्लांट तैयार किया गया है। इस मिक्सर प्लांट की जानकारी निगरानी कमेटी को दी जाए ताकि सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर प्लांट में तैयार की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed