फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2422 got the pain of HIV infection in the district, 1750 are taking regular treatment

Bhiwani News: जिले में 2422 को मिला एचआईवी संक्रमित का दर्द, 1750 ले रहे नियमित उपचार

Sat, 30 Nov 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
2422 got the pain of HIV infection in the district, 1750 are taking regular treatment
नागरिक अस्पताल में ​स्थित एआरटी काउसिंग कक्ष। 
भिवानी। जिले में 2422 मरीजों को एचआईवी संक्रमण का दर्द मिल चुका है। इसमें से 1750 मरीज नियमित उपचार भी ले रहे हैं। इतना ही नहीं जिले में 622 मरीजों को एचआईवी की टेंशन में भी स्वास्थ्य विभाग से पेंशन मिल रही है। अधिकांश युवा 25 से 35 आयु वर्ग के बीच ही एचआईवी के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


भिवानी जिले में एचआईवी पॉजिटिव हर साल बढ़ रहे हैं। पश्चिमी सभ्यता की अंधाधुंध और चकाचौंध में फंसकर युवा पीढ़ी न केवल संस्कारों से दूर हो रही है, बल्कि अनैतिकता की दलदल में फंसकर अनजाने में ही एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के संक्रमण की चपेट में आ रही है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में 2422 एचआईवी संक्रमित हैं, पिछले साल से मामले करीब डेढ़ गुना ज्यादा बढ़े हैं। एचआईवी संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई हैं, क्योंकि ये ऐसा संक्रमण है जो एक-दूसरे से असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा इंजेक्शन की सूई से भी फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी फील्ड में लग रहे अपने हेल्थ चेकअप केंद्रों में इस तरह के मरीजों की भी पहचान कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग एचआईवी संक्रमित स्टेज तीन और स्टेज चार के मरीजों की भी नियमित निगरानी कर उनका उपचार करा रहा है। भिवानी जिले में 622 एचआईवी संक्रमितों को हर माह 2750 रुपये की पेंशन दी जा रही है।
नेटवर्क ऑफ पॉजिटिव पीपल कर रहा एचआईवी संक्रमितों की मदद

नेटवर्क ऑफ पॉजिटिव पीपल भिवानी में कार्यरत सत्यवान ने बताया कि उनकी संस्था पूरे प्रदेश में एचआईवी संक्रमितों की मदद कर रही है। कोरोना कॉल में घर पर ही उन्हें दवाइयां और न्यूट्रिशन मुहैया कराया गया। ऐसे मरीजों को जागरूक करने के साथ साथ उन्हें नियमित दवाइयां लेने, खान पान पर ध्यान देने और नशा नहीं करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।


जिले में 2422 एचआईवी संक्रमित हैं। इनमें से 1750 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग उपचार दे रहा है। स्थिति बेहद गंभीर इसलिए भी है कि इसमें 25 साल से 35 साल आयु के अधिक मरीज हैं। जागरूकता और बचाव ही इससे बचने का एक तरीका है। 1.80 लाख से कम आमदनी और हरियाणा के रहने वाले एचआईवी संक्रमित जो विभाग से नियमित इलाज के साथ दवाइयां ले रहे हैं। उन्हें हर माह 2750 रुपये पेंशन भी दी जा रही है। भिवानी में 622 एचआईवी संक्रमित पेंशन के पात्र हैं। जिन्हें इसका लाभ मिल रहा है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article