फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   24 accused of various crimes arrested under Operation Invasion

Bhiwani News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत दबोचे विभिन्न अपराधों के 24 आरोपी

Mon, 23 Sep 2024 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Sep 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
24 accused of various crimes arrested under Operation Invasion
भिवानी। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न अपराधों में शामिल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब, जुआ अधिनियम सहित उदघोषित आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसमें पुलिस की सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना, चौकी स्तर पर कुल 40 टीमों का गठन किया गया। इनमें 208 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। इन टीमों ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 24 आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों से 165 बोतल देसी, 12 बोतल बीयर और 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत एक केस दर्ज किया। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 17,200 रुपये की राशि बरामद की। न्यायालय से गैर हाजिर हुए 19 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक उदघोषित आरोपी को भी काबू किया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन चेंज के मामले में 32 वाहनों के चालान किए।मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने पर 68 वाहनों के चालान काटे। विभिन्न मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed