फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   22 elders, 12 martyr widows along with 400 talents of education and sports were honored

Bhiwani News: शिक्षा एवं खेल की 400 प्रतिभाओं सहित 22 बुजुर्गों, 12 शहीद विधवाओं को किया सम्मानित

Sun, 26 Nov 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
22 elders, 12 martyr widows along with 400 talents of education and sports were honored
​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि।
भिवानी। समाज की प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की भिवानी जिला द्वारा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 400 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 22 बुजुर्गों, 12 शहीद विधवाओं एवं अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च नई दिल्ली के चेयरमैन पद्मश्री प्रो. राघवेंद्र तंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेश सिंह चौहान ने की। इस मौके पर मंच का संचालन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने किया। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में भी वे ओर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए समाज का नाम रोशन करते है। सभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक आरपी सिंह ने कहा कि युवाओं को जीवन में लक्ष्य तय कर मेहनत करनी चाहिए, ताकि सफलता को हासिल किया जा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर एवं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह तंवर ने युवाओं से नशे से दूर रहते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। ऐसे में शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर अजीत सिंह तंवर जिला अध्यक्ष, नरेश चौहान प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह परमार, भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि, भरत सिंह परमार यातायात प्रबंधक, जगदीश सिंह, मामन सिंह परमार, कंवरपाल सिंह, ठाकुर लाल सिंह, धर्मपाल सिंह तंवर महासचिव, उदय सिंह कोषाध्यक्ष, वेदपाल सिंह परमार प्रवक्ता, सतेंद्र सिंह परमार, कंवरपाल सिंह अध्यक्ष दहेज विरोधी संगठन, सुरेन्द्र सिंह परमार, दीपा तंवर, कर्नल रणबीर सिंह, कैप्टन अग्र सिंह, गोपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed