फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   22 Arjun, 12 Bhim and four Dronacharya awardees, still sports university not opened

Bhiwani News: 22 अर्जुन, 12 भीम और चार द्रोणाचार्य अवॉर्डी फिर भी खेल विश्वविद्यालय नहीं खुला

Sat, 04 May 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
22 Arjun, 12 Bhim and four Dronacharya awardees, still sports university not opened
बीबीसी अ​कादमी में खेल अभ्यास करते ​​खिलाड़ी। 
भिवानी। विश्व पटल पर ओलंपिक और विश्वस्तरीय खेल स्पर्धाओं में पदकों की धमक दिखाने के बावजूद महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र खेल विश्वविद्यालय से अछूता रह गया है। इस इलाके में 22 अर्जुन अवाॅर्डी, 12 भीम अवाॅर्ड और चार द्रोणाचार्य अवाॅर्ड देकर विश्व स्तर पर भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र की 473 ग्राम पंचायतों ने भी प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति और केंद्रीय खेल मंत्री को भी खेल विश्वविद्यालय स्थापना का अनुरोध भेजा, मगर इलाके की मांग अनसुनी हो गई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-भिवानी क्षेत्र में करीब दो हजार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुक्केबाजी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में विश्व स्तर पर पदक जीत चुके हैं। विश्व महिला मुक्केबाजी में गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस ने गोल्ड जीता था। खुद सूबे के मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल ने उसके गांव में खेल स्टेडियम निर्माण की पेशकश की थी, मगर आज तक उसके गांव में खेल स्टेडियम नहीं बना, जबकि धनाना गांव की पंचायत ने आठ एकड़ भूमि भी स्टेडियम के लिए देने का प्रस्ताव पास कर दिया था। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने इस गांव में खेल स्टेडियम के मसौदे पर नॉन फिजिबल की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी। संवाद
विज्ञापन

474 ग्राम पंचायतों ने मांगी थी खेल यूनिवर्सिटी, सभी राजनीतिक दलों ने साधी चुप्पी
खेल विश्वविद्यालय इस लोकसभा क्षेत्र के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा होने के बावजूद सभी राजनीतिक दलों ने इस पर चुप्पी साध ली है। विश्व स्तर के मुक्केबाज देने वाली भिवानी बॉक्सिंग क्लब के चेयरमैन कमल सिंह प्रधान ने बताया कि इस इलाके की 474 ग्राम पंचायतों के पारित किए गए प्रस्ताव और असंख्य खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को केंद्रीय खेल मंत्री और राष्ट्रपति तक को सौंपा गया। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद को व्यक्तिगत रूप से ये मांग सौंपी गई और जरूरत भी समझाई गई। खेल जगत में भिवानी को यहां के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर मिनी क्यूबा नाम दिला दिया, मगर भिवानी-महेंद्रगढ़ को खेल विश्वविद्यालय तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पिछले काफी सालों से इस दिशा में अथक प्रयासों में लगा हूं। केंद्रीय मंत्रालय से महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में 72 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो चुका है। हालांकि अब तक केवल नौ करोड़ रुपये ही खेल के लिए बजट मिला है, जिस पर कार्याें के टेंडर भी हो चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र में खेल विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज दोनों के लिए मैं प्रयासरत हूं।


- चौधरी धर्मबीर सिंह, भाजपा प्रत्याशी, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा संसदीय क्षेत्र।
कांग्रेस सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों के लिए बेहतर नीति बनाई थी। इसमें मेडल लाने पर खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी भी लगाया गया। हमारी पार्टी हमेशा से ही खिलाड़ियों की मांग व मुद्दों पर बेहतर ढंग से काम करती रही है। मुझे इस इलाके से संसद में जाने का मौका मिला तो महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के लिए खेल विश्वविद्यालय बनवाकर ही दम लूंगा।

- राव दान सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा संसदीय क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed