फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेना भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को लाने होगें मूल प्रमाण पत्र

सेना भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को लाने होगें मूल प्रमाण पत्र

Thu, 10 May 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को लाने होगें मूल प्रमाण पत्र
सेना भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को लाने होंगे मूल प्रमाण पत्र
विज्ञापन

भिवानी। 15 से 22 मई को होने वाली सेना भर्ती में उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लाने होंगे अन्यथा भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ मूल प्रतिलिपि की दो-दो छायाप्रति स्वयं हस्ताक्षरित व 16 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो बिना दाढ़ी, चश्मा व टोपी के साथ लाना होगा।
दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाडी व चरखी दादरी जिलों के युवाओं की खुली भर्ती होगी। प्रार्थी भर्ती के समय मूल प्रमाण पत्र जरूर लेकर आएं। उन्होंने बताया कि 16 मई को भिवानी के बवानीखेड़ा, भिवानी व लोहारू तहसील के युवाओं की सोल्जर जीडी, सोल्जर कर्ल्क/एसकेटी व सोल्जर नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती होगी। 17 मई को तोशाम व सिवानी तहसील तथा महेन्द्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 18 मई को महेंद्रगढ़ व नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि 19 मई को शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की चिकित्सा जांच होगी। 20 मई को दादरी जिले के दादरी, बाढड़ा व बौंदकलां तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसी प्रकार 21 मई को रेवाड़ी जिला के रेवाड़ी, कोसली व बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 22 मई को शारीरिक परीक्षा व मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की चिकित्सा जांच होगी तथा प्रवेश पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--
सैनिक जनरल के दसवीं में 45 प्रतिशत अनिवार्य
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवा को सैनिक जनरल के लिए दसवीं कुल 45 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 12वीं में प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत व कुल 60 प्रतिशत अंक और सैनिक नर्सिंग अस्सिटेंट के लिए प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत व कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ जीव विज्ञान से पास आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक बीएससी वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ की हुई है तो 12वीं कक्षा के लिए निर्धारित अंकों की शर्त में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह प्रमाण पत्र लाए साथ
कर्नल पिल्लई ने बताया कि 10वीं और 12वीं का प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, जाति एवं चरित्र प्रमाण-पत्र, एनसीसी, डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ यूथ अफेयरस हरियाणा द्वारा जारी ग्रेडेसन सर्टिफिकेट का खेल प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिक /विधवा के पुत्र का संबंध प्रमाण-पत्र और नेशनल ओपन स्कूल के प्रार्थी अपने साथ आठवीं व नौंवीं कक्षा का स्थानांतरण प्रमाण-पत्रों की मूल कॉपी लाना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को एक ही वर्ग में छूट व बोनस अंक दिया जाएगा। वेबसाइट पर बिना पंजीकरण किए उम्मीदवार को भर्ती में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कर्नल ने उम्मीदवारों से अपील की है कि सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी भ्रामक अफवाहों में न आए व दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed