फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   वार्षिक उत्सव में वंश, देवेश, सुहानी व अभिषेक ने प्रस्तुत किया डांस

वार्षिक उत्सव में वंश, देवेश, सुहानी व अभिषेक ने प्रस्तुत किया डांस

Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव में वंश, देवेश, सुहानी व अभिषेक ने प्रस्तुत किया डांस
भिवानी। पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव में कक्षा चौथी के छात्र वंश, देवेश, सुहानी, वंशिका व अभिषेक ने डांस प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायाधीश अमित शर्मा रहे तथा अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, संस्था अध्यक्ष पंडित शिवकुमार, डीआरओ हरिओम अत्री, सुरेंद्र सिंह व उप प्राचार्या कमलकांता गौड़ ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। तीसरी कक्षा की छात्रा निकिता, इशिका व वर्षा ने गणेश और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कक्षा चौथी के छात्र वंश, देवेश, सुहानी, वंशिका व अभिषेक ने डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्कूल उपप्रधानाचार्या कमलकान्ता गौड़ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पर में 12वीं की छात्रा रेखा ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा प्रथम के शिवम, पारूल, लक्ष्य, हरप्रीत, वंशिका ने डिस्को, द्वितीय के दीपांशु, भावना, युवराज व देवेश ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र शर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रदीप अत्री, पंकज गौड़, विजय प्रकाश, डा. रवि, सुमन शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, अनुराग शर्मा, रमाकान्त, पितांबर, प्रमेन्द्र सिंह गौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सूरजभान व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed