{"_id":"59f230dc4f1c1baf678b7b3b","slug":"21509044444-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पानी की मांग को लेकर विधायक से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में पानी की मांग को लेकर विधायक से मिले किसान
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी पानी की मांग को लेकर विधायक से मिले किसान
भिवानी। डिस्ट्रीब्यूटरी में सप्ताह में केवल दो दिन नहरी पानी मिलने से नाराज किसानों ने विधायक घनश्याम सर्राफ से मुलाकात की। विधायक सर्राफ ने नहरी विभाग के ईआईसी विरेंद्र सिंह को भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी में एक सप्ताह पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। जिस पर ईआईसी ने शीघ्र पानी छुड़वाने का भरोसा दिलाया। साथ ही विधायक ने कहा कि अगर किसी अफसर ने नहरी पानी के मामले में ढिलाई बरती तो वे सीएम से शिकायत करेंगे।
वीरवार को गांव बामला, नौरंगाबाद, सरसा घोघड़ा, नाथुवास, निनान, पालुवास, भिवानी लोहड़, कोंट गांव के किसान विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय में पहुंचे। किसानों ने बताया कि भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी में तीन-चार माह बाद नहरी पानी पहुंचा था, लेकिन वह भी सप्ताह की बजाए केवल दो दिन ही पानी चला। जिसके कारण उक्त गांवों के करीब ढाई से तीन हजार एकड़ भूमि बिना सिंचाई के रह गई। उनको अतिरिक्त एक सप्ताह नहरी पानी दिलाया जाए। ताकि वे अपने खेतों की सिंचाई करके रबी फसलों की बिजाई कर सके। जिस पर विधायक सर्राफ ने सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ विरेंद्र सिंह से मोबाइल फोन पर बातचीत की और कहा कि भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी में एक सप्ताह पानी दिया जाए। ताकि जिन गांवों के किसान बिजाई नहीं कर पाए है। उन गांव के किसान अपने खेतों की सिंचाई करके बिजाई कर सके। जिस पर ईआईसी ने शीघ्र एक सप्ताह नहरी पानी दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
--
दो दिन के भीतर पानी नहीं पहुंचा तो करेंगे रोड जाम
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी नहर व माइनरों में दो दिन के भीतर नहरी पानी नहीं पहुंचा तो वे सडक पर उतरकर जाम लगाने पर मजबूर होंगे। क्योंकि इस वक्त फसलों की बिजाई करने का सही समय है। अगर खेतों की सिंचाई नहीं हुई तो उनके ेात बिना बिजाई के रह जाएंगे। गांव बामला के सुरेंद्र, गांव कोंट के राजेंद्र, निनान के अजीत, बृजराज, मंगतराम, पूर्व सरपंच राजू ने सरकार व जिला प्रशासन से शीघ्र नहरी पानी छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन
--
पानी छोड़ दिया है शाम तक पहुंच जाएगा: कादियान
सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सतबीर कादियान ने बताया कि विधायक श्री सर्राफ जी का आदेश मिला है। हमने उसके बाद भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए नहरी पानी छुड़वा दिया है। आज शाम तक भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतिम छोर व उससे निकलने वाले सभी माइनरों में नहरी पानी पहुंच जाएगा।