{"_id":"596a67ba4f1c1b490f8b478d","slug":"21500145594-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर में पावर सिस्टम के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर में पावर सिस्टम के बारे में बताया
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। बीआरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रिमोट केंद्र में आईआईटी खड़गपुर ने दो सप्ताह का लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके पहले सप्ताह में ऑनलाइन गतिविधियां, जबकि दूसरे सप्ताह में ऑडियो-विडियो के माध्यम से पावर सिस्टम की जानकारी दी गई।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन एक से 15 जुलाई तक किया। इसमेें इलेक्ट्रिक विभाग के नवीन यादव संयोजक और इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के मनोज कुमार रिमोट केंद्र संयोजक रहे। कार्यशाला में डॉ. विवेक कुमार, डॉ. शैलेज खेड़ा, जितेंद्र गौड़, विक्रांत वर्मा, प्रियजीत दास, कुनाल चुलबुल, श्यामबीर पुनिया, संदीप जाखड़, जीडीसी कॉलेज के सुखेंद्र महला, ललित, सोनिया, सुनील, संजय गौड़, केवीएम कॉलेज सिवानी के डॉ. मंजीत शर्मा ने भाग लिया।
कार्यशाला मेें निदेशक डॉ. एसके सिंहा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं ज्ञानवर्द्धन के लिए लाभदायक होती हैं। उन्होंने कार्यशाला के आयोजकों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. अरबिंदा शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं निजी कॉलेज और आईआईटी शिक्षकों के बीच नॉलेज ब्रिज का काम करती है। इस अवसर पर रजिस्ट्रार पवन पंघाल, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।